एक्सप्लोरर

मेरठ में फार्म हाउस वाले एसओ धर्मेंद्र सिंह लाइन हाजिर, बिजली चोरी का भी लगा आरोप

दारोगा धमेंद्र सिंह को हस्‍तिनापुर का चार्ज दिया गया था. तब से वे वहीं बतौर एसओ तैनात रहे. इस दौरान ये कई बार विवादों में भी आये.

मेरठ. पश्चिमी यूपी में मेरठ जिले के हस्तिनापुर के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह लग्जरी फार्म हाउस बनवाकर घिर गए हैं. दो बीघा जमीन पर 5 सितारा होटल जैसा फार्म हाउस बनवाने वाले एसओ धर्मेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया गया है. मवाना सीओ मामले की जांच कर रहे हैं. धर्मेंद्र ने फार्म हाउस की रखवाली के लिए एक होमगार्ड को भी तैनात किया था.

कई बार विवादों में रहे धर्मेंद्र सिंह बता दें कि 20 जून 2018 को दारोगा धमेंद्र सिंह को हस्‍तिनापुर का चार्ज दिया गया था. तब से वे वहीं बतौर एसओ तैनात रहे. इस दौरान ये कई बार विवादों में भी आये. एक बार किसी मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई ना होने पर एक परिवार ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया था, जिसमें दंपति की मौत हो गई थी. वहीं एसओ पर एक छात्र को कई दिनों तक अवैध रूप से हिरासत में रखकर टॉर्चर करने का भी आरोप लगा था जिसको लेकर पीड़ित परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं, हस्तिनापुर पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध होकर एक शख्स ने हवालात में टॉयलेट क्लीनर पी लिया था जिसे आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मेरठ में फार्म हाउस वाले एसओ धर्मेंद्र सिंह लाइन हाजिर, बिजली चोरी का भी लगा आरोप

रसूख के चलते नहीं हुई कार्रवाई आईपीएस व एसपी ग्रामीण अविनाश पांडेय ने शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र के खिलाफ जांच भी की थी और उन्हें दोषी भी पाया था. हालांकि, उच्चाधिकारियों व राजनैतिक दबाव के चलते वो कोई कार्रवाई नहीं कर पाए. जिसके बाद पूरे मामले की जांच एसएसपी ने एसपी क्राइम को दोबारा सौंपी थी और उसकी रिपोर्ट आज तक नहीं आई.

लैंड यूज चेंज कराने बिना बना डाला फार्म हाउस एसओ धर्मेन्द्र के रसूख का अंदाजा अब आप यही से लगा लीजिए कि हस्तिनापुर की जिस जमीन को कृषि भूमि के रूप में उन्होंने खरीदा उसका लैंड यूज चेंज कराये बिना उस पर आलीशान फार्म हाउस बना डाला. जबकि सेंचुरी क्षेत्र में जो भी भूमि आती है उसे वन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र के बिना न तो उस पर मकान बनाया जा सकता है और न ही उसे आवासीय भूमि में दर्ज किया जा सकता है. हालांकि धर्मेंद्र ने ये सब अपने रसूख के चलते कर डाला. मेरठ में फार्म हाउस वाले एसओ धर्मेंद्र सिंह लाइन हाजिर, बिजली चोरी का भी लगा आरोप

बिजली चोरी का भी आरोप अब धर्मेंद्र को लाइन हाजिर कर जांच सीओ मवाना को दे दी गई है. शुरुआती जांच में ये भी पाया गया कि धर्मेंद्र बिजली चोरी भी कर रहे थे, लेकिन अभी जांच जारी है जल्द ही और बड़े खुलासे हो सकते है.

ये भी पढ़ें:

यूपी की इस महिला अधिकारी के 13 साल में हुये 17 ट्रांसफर, ऐसा रहा विवाद और तबादले का खेल

28 साल बाद अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस पर फैसला, कई जिलों में अलर्ट, रामनगरी में सुरक्षा कड़ी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget