एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सांसदों और विधायकों से फीडबैक लेंगे CM योगी, आज से शुरू होगा बैठकों का सिलसिला

UP Election 2022: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले CM योगी सांसदों और विधायकों से खुद फीडबैक लेंगे. इसके लिए क्षेत्रवार संगठन की बैठकों का सिलसिला आज से शुरू हो जाएगा.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले संगठन के पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों से खुद फीडबैक लेंगे. इसके लिए आज से क्षेत्रवार संगठन की बैठकों का सिलसिला शुरू हो जाएगा. आज अवध क्षेत्र से आने वाले सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया गया है. 

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर आज शाम 4:00 से 6:00 के बीच अवध क्षेत्र की बैठक होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2022 विधानसभा चुनाव से पहले विधायकों के काम काज का फीडबैक संगठन के लोगों से लेंगे. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे. अवध क्षेत्र में बीजेपी के 15 संगठनात्मक जिले आते हैं. जिसमें लोकसभा की कुल 16 सीटें आती हैं. इनमें 13 सीटों पर बीजेपी ने 2019 में जीत हासिल की थी. जो लोकसभा सीटें अवध क्षेत्र में  बीजेपी ने जीती थी उनमें खीरी, सीतापुर, मिश्रीख, हरदोई, लखनऊ, मोहनलालगंज, उन्नाव, अयोध्या, बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, गोंडा और धौरहरा सीट है.

वहीं विधानसभा सीटों की बात करें तो अवध क्षेत्र में कुल 82 विधानसभा की सीटें हैं. जिसमें 2017 में बीजेपी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बैठक में गोंडा बहराइच लखनऊ जिले से आने वाले मंत्री भी शामिल होंगे. जिनमें गोंडा से कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, बहराइच से सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी, लखनऊ से महिला बाल विकास मंत्री स्वाति सिंह, लखनऊ से ही कानून मंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ से आने वाले नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और बहराइच से नवनियुक्त राज्य मंत्री पलटू राम शामिल होंगे. पूरे अवध क्षेत्र में बीजेपी के 377 मंडल है और 30,000 से ज्यादा बूथ हैं. बीजेपी के अगर शक्ति केंद्रों की बात करें तो अवध क्षेत्र में उनकी संख्या 5000 से ज्यादा है.

इसे भी पढ़ेंः
Corona Vaccination: क्या 5 से 11 साल के बच्चों के लिए जल्द आएगी कोरोना वैक्सीन? फाइजर ने FDA से मांगी इजाजत

Vegetables Price Hike: सब्जियों के दाम से आम जनता का डगमगाया बजट, आखिर एक महीने में 3-4 गुना क्यों बढ़ी कीमतें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget