एक्सप्लोरर

UP School: स्कूली बच्चों को स्मार्ट बनाएगी योगी सरकार, उठाने जा रही ये कदम

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार परिषदीय स्कूलों के बच्चों को सक्षम व स्मार्ट बनाएगी. जिसके लिए सीएम शिक्षकों को टैबलेट वितरित करेंगे और स्मार्ट क्लास का शुभारंभ करेंगे.

UP School News: परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को सक्षम व स्मार्ट बनाने के अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार (25 अक्टूबर) को बेसिक शिक्षा विभाग के एक खास समारोह में सम्मिलित होंगे. इस समारोह में मुख्यमंत्री अध्यापन के लिए शिक्षकों को टैबलेट वितरित करेंगे. साथ ही स्मार्ट क्लास की स्थापना का शुभारंभ करेंगे और प्री प्राइमरी शिक्षा के लिए वंडर बॉक्स वितरित करने के साथ दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे. 

गोरखपुर में मंडल स्तरीय यह समारोह बुधवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा. इस अवसर पर सीएम योगी गोरखपुर मंडल के चार जनपदों (गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर) के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए 14360 टैबलेट वितरण का शुभारंभ करेंगे. 

आईसीटी लैब का करेंगे शुभारंभ

उनके द्वारा गोरखपुर मंडल के 64 विकास खंडों में आईसीटी (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब्स का शुभारंभ भी किया जाएगा. समारोह के दौरान मुख्यमंत्री मंडल के 1086 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना का शुभारंभ करेंगे. बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री द्वारा प्री प्राइमरी शिक्षा के लिए को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को आईटीआई गांधीनगर द्वारा विकसित वंडर बॉक्स का वितरण किया जाएगा.

वंडर बॉक्स करेंगे वितरित

कुल 3780 वंडर बॉक्स वितरित किए जाने हैं. इसके अलावा कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को सुगम्य क्रेन, ब्रेल किट, बीटी हियरिंग एड, ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, क्रच, सीपी चेयर आदि का वितरण भी किया जाएगा. कार्यक्रम स्थल पर 130 दिव्यांग बच्चों को 190 उपकरण वितरित किए जाएंगे. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते रविवार को ही गोरखपुर में वृहद रोजगार मेला के अंतर्गत पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना एवं ODOP कार्यक्रम के लाभार्थियों को 500 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया था. मुख्यमंत्री ने श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा सेवायोजित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए थे.

ये भी पढ़ें- 

Hardoi: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला का नया ठिकाना बना बैरक नंबर 21, जेल में मिलने पहुंचे मौसी-मौसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget