एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी चुनाव का जिक्र करते हुए CM योगी ने अजय लल्लू पर कसा तंज, कांग्रेस नेता ने किया पलटवार

Yogi Adityanath In Vidhan Sabha: यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर तंज कसा और कहा कि वो हर बात पर धरना देते हैं लेकिन चुनावों में चौथे नंबर पर रह गए.

Yogi Adityanath Comment On Ajay Kumar Lallu: यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) पर इशारों-इशारों में ही तंज किया. सीएम योगी जब शनिवार को विधानसभा में संबोधित कर रहे थे उस दौरान कहा कि एक जनप्रतिनिधि जितनी आत्मीयता के साथ जनता से जुड़ेगा उतने ही विश्वास से काम कर पाएगा. उन्होंने कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू का नाम लिए बिना कहा कि एक माननीय थे जो छोटी-छोटी बात पर धरना प्रदर्शन करते थे लेकिन चुनावों में वो चौथे नंबर पर रहे. 

योगी ने कसा तंज

सीएम योगी ने कहा कि, "मैंने हमेशा देखा है, इस चुनाव में भी देखा है एक माननीय सदस्य थे वो छोटी-छोटी बात पर धरना प्रदर्शन करते थे. विकास की कोई योजना आती थी तो भी प्रदर्शन शुरू होता था और मैंने इस चुनाव में जब नतीजे आए तो मैंने कहा उस विधानसभा का रिजल्ट दिखाओ तो पता चला कि वो चौथे नंबर पर थे. आप देख सकते हैं कि जनता कितनी जागरुक है."

अजय कुमार लल्लू ने किया पलटवार

सीएम योगी के इस बयान पर कांग्रेस नेता अजय कुमार ने भी पलटवार किया उन्होंने कहा कि राजनीति में मेरा कोई 'मामा' नहीं रहा, न ही हजारों-करोड़ के मठ का कोई मठाधीश जो मुझे परोसकर अपनी विरासत दे. मैंने राजनीति में अपनी जगह जंग लड़कर, जेल जाकर, लाठी खाकर बनाई है. गर्व है कि मैंने धर्म के नाम पर अपनी राजनीति नहीं चमकाई, आम आदमी के बुनियादी सवालों पर लड़ता-जूझता रहा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, इसी जनता ने चलना सिखाया, लड़ना सिखाया, बोलना सिखाया. धरना, आंदोलन "गांधी" करते थे तब अंग्रेज़ी हुकूमत कांपती थी और मेरे आंदोलन से आप घबराये हो. उन्होंने कहा कि अब लड़ाई तेज और धारदार होगी. 

Ambedkar Nagar: शासन की चेतावनी पर अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की लगी होड़, रिकॉर्ड संख्या में कार्यालय पहुंच रहे लोग

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन इस बार बेहद खराब रहा है. वो भी ऐसे समय में जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी में काफी सक्रिय रही थी. कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा था. कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें हासिल हुई थी. वहीं अजय कुमार लल्लू को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था. 

ये भी पढ़ें- 

Muzaffarnagar News: बीकेयू में फूट के बाद बढ़ीं राकेश टिकैत और नरेश टिकैत की मुश्किलें, लगा ये बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
सीलबंद पानी की बोतल में निकला तेजाब! दो घूंट पीते ही युवती की हालत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती
बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच
बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget