एक्सप्लोरर

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संग ट्रेन रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की विशेषता से भी परिचित कराया. बताया कि इसमें 16 कोच लगे हैं. इसमें एकसाथ 823 यात्री यात्रा कर सकते हैं.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव संग ट्रेन रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से भी बातचीत की. सीएम ने इस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की विशेषता से भी परिचित कराया. बताया कि इसमें 16 कोच लगे हैं. इसमें एकसाथ 823 यात्री यात्रा कर सकते हैं. इसमें अनेक आधुनिक सुविधाएं भी हैं. छात्रों समेत अनेक वर्ग के लोग इस यात्रा का लाभ लेकर अभिभूत हैं. सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया और कहा कि उन्होंने उत्तर भारत की पहली बुलेट ट्रेन की सुविधा (दिल्ली-वाराणसी) को जोड़ने की कार्ययोजना को मंजूरी दी. बुलेट ट्रेन यात्रा की इस दूरी को और कम करने में सफल होगी.  

उन्होंने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ रेल मंत्री के द्वारा किया गया. भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विख्यात काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ रही है. सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रेल मंत्री का अभिनंदन किया. 

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के दो आध्यात्मिक व सांस्कृतिक नगरों, काशी से प्रयागराज को जोड़ने के लिए मेमू ट्रेन का भी शुभारंभ हुआ है. लाखों श्रद्धालुओं के साथ यूपी का हाईकोर्ट प्रयागराज में होने के कारण जिन अधिवक्ताओं, वादकारियों को वहां जाने में पहले असुविधा होती थी, अब यह मेमू ट्रेन उन्हें सुविधा दिलाएगी. हर वर्ग के आवागमन के लिए वाराणसी से राजातालाब तक मेमू ट्रेन का शुभारंभ हुआ है. यह सुविधाएं दीपावली से पहले काशी के लोकप्रिय सांसद व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गईं हैं. 

सीएम ने कहा कि भारतीय रेल प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन व विभागीय मंत्री के नेतृत्व में आधुनिक रेल के रूप में खुद को स्थापित कर चुकी है. नमो भारत, वंदे भारत, अमृत भारत का संचालन हो रहा है. स्वदेशी कोच के निर्माण की कार्रवाई समयबद्ध ढंग से बढ़ रही है. अनमैन रेलवे क्रासिंग को फ्लाईओवर या अंडरपास से जोड़कर घटना-दुर्घटना को रोकने की पुख्ता व्यवस्था हुई. ब्रॉडगेज की लाइनों को विद्युतीकरण से जोड़ा गया. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल के संचालन की केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि स्केल को स्किल से जोड़ने का आधुनिक प्रयास हुआ है. यात्री सुविधाएं बढ़ीं, जिससे समय व श्रम में भी बचत हुई है. ईस्टर्न-वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर ने कछुए की चाल से चलने वाली मालगाड़ी को नई लाइन दे दी है. सिंगल लाइन की जगह अब डबल लाइन हो गई. आज की आवश्यकताओं के अनुरूप पूरे देश में सुविधाओं में वृद्धि की जा रही है. दीपावली व छठ से ठीक पहले आमजन को यह सौगात दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

काशी से दिल्ली का सफर होगा आसान, CM योगी-अश्विनी वैष्णव ने दिखाई 3 ट्रेनों को हरी झंडी
काशी से दिल्ली का सफर होगा आसान, CM योगी-अश्विनी वैष्णव ने दिखाई 3 ट्रेनों को हरी झंडी
दीपावली और छठ से पहले रेलवे की बड़ी सौगात, वंदे भारत सहित 3 नई ट्रेनों का शुभारंभ
दीपावली और छठ से पहले रेलवे की बड़ी सौगात, वंदे भारत सहित 3 नई ट्रेनों का शुभारंभ
2027 में सपा को मिलेगा दो तिहाई बहुमत? अखिलेश के सांसद का बड़ा दावा
2027 में सपा को मिलेगा दो तिहाई बहुमत? अखिलेश के सांसद का बड़ा दावा
Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
महुआ मोइत्रा ने CJP के नेताओं को बताया 'थ्री मस्किटियर्स', ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके
महुआ मोइत्रा ने CJP के नेताओं को बताया 'थ्री मस्किटियर्स', ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके
जब ऐश्वर्या राय को सुष्मिता से मिली हार, डेब्यू से पहले ठुकराई ब्लॉकबस्टर, अब हैं दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस
ऐश्वर्या राय: डेब्यू से पहले ठुकराई ब्लॉकबस्टर, अब हैं दूसरी सबसे अमीर एक्ट्रेस
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली, हरियाणा में मार्च करेंगे नितिन नवीन, क्या है BJP का प्लान?
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली, हरियाणा में मार्च करेंगे नितिन नवीन, क्या है BJP का प्लान?
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
How To Remove Perfume Stains: कपड़े पर परफ्यूम लगाने से सफेद या पीला निशान पड़ गया? ऐसे हटाएं
कपड़े पर परफ्यूम लगाने से सफेद या पीला निशान पड़ गया? ऐसे हटाएं
कलीग्स की गोद में बैठकर 'बिल्लो रानी' पर नाचा लड़का, ऑफिस में मचा गदर
कलीग्स की गोद में बैठकर 'बिल्लो रानी' पर नाचा लड़का, ऑफिस में मचा गदर
Embed widget