एक्सप्लोरर

‘पांच दिन के अंदर बम से उड़ा दूंगा', CM योगी को मिली धमकी, सरकारी अमले में मचा हड़कंप

CM Yogi Adityanath: प्रयागराज के रहने वाले एक युवक ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पांच दिनों के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी है. उसने सोशल मीडिया के जरिए उनको जान से मारने की धमकी दी है.

CM Yogi Adityanath Boomb Threat: संगम नगरी प्रयागराज में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. अनिरुद्ध पांडेय नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए धमकी दी है कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पांच दिनों के अंदर बम से उड़ा देगा. सोशल मीडिया पर दी गई इस धमकी को आरोपी युवक ने यूपी पुलिस, यूपी एसटीएफ, प्रयागराज के डीएम और पुलिस कमिश्नर को भी टैग किया था.

बहरहाल प्रयागराज पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए न सिर्फ धमकी देने वाले युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, बल्कि आरोपी को हिरासत में लेकर शांति भंग में उसका चालान भी कर लिया है. आरोपी युवक पहले बीजेपी से जुड़ा हुआ था और पार्टी की स्टूडेंट विंग एबीवीपी में पदाधिकारी भी रहा है. जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने सुर्खियां बटोरने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज पोस्ट किया था.

सोशल मीडिया के जरिए सीएम योगी को मारने की धमकी

धमकी देने वाले युवक का नाम अनिरुद्ध पांडेय है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उसने खुद को इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र नेता बताया है. इसके अलावा खुद के पूर्व में बीजेपी से जुड़े होने और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में पदाधिकारी रहने का भी दावा किया है. वह प्रयागराज के गंगानगर जोन के सराय इनायत थाना क्षेत्र के मालवा खुर्द गांव का रहने वाला है. एक्स पर उसने नवंबर 2021 में अपने अकाउंट की शुरुआत की थी. एक्स पर उसके तकरीबन बारह सौ फॉलोअर्स हैं.

पुलिस और एसटीएफ को किया टैग

अनिरुद्ध पांडेय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमकी भरा पोस्ट देर रात पोस्ट किया था. इस पोस्ट पर उसने लिखा था कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को वह पांच दिनों के अंदर बम से उड़ा देगा. अपनी इस पोस्ट को उसने यूपी पुलिस और एसटीएफ के साथ ही कई अफसरों और मीडिया संस्थानों को टैग किया था. सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी का मैसेज सामने आते ही सरकारी अमले में हड़कंप मच गया. 

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

प्रयागराज के गंगानगर जोन के डीसीपी पुलिस अभिषेक भारती के मुताबिक इस मामले में आरोपी युवक अनिरुद्ध पांडेय के खिलाफ सराय इनायत पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 351 (3) और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. यह एफआईआर सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार गुप्ता की तरफ से दर्ज कराई गई है. डीसीपी अभिषेक भारती के मुताबिक इस मामले में तुरंत ही सक्रियता दिखाते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया और शांति भंग के मामले में उसका चालान कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: गोरखपुर में घटने लगी राप्ती-रहिन नदी, जल्द हो सकती गांव वालों की घर वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget