एक्सप्लोरर

सीएम योगी से स्पिनर कुलदीप यादव ने की मुलाकात, मिला ये गुरु मंत्र

T 20 World Cup 2024: भारत ने 29 जून को बारबाडोस में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 12 रन से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता.

UP News: टी 20 विश्व कप में भारत की जीत का परचम लहराने के बाद बारबाडोस से लौटी टीम का हौसला बुलंद है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, मुंबई में विक्ट्री परेड के बाद अब टीम के सदस्य अपने-अपने घर आ रहे हैं. इसी क्रम में स्पिनर कुलदीप यादव ने यूपी की राजधानी लखनऊ में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. यह जानकारी एक सोशल मीडिया पोस्ट में दी गई.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक अकाउंट से लिखा गया-  T-20 विश्वकप 2024 की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य  कुलदीप यादव  से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई. सीएम योगी ने कुलदीप यादव संग पूरी टीम को बधाई दी. भारत ने 29 जून को बारबाडोस में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 12 रन से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता. 

भारत के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने शनिवार को कहा था कि देश की टी20 विश्व कप जीत उनके लिए सपने जैसा अनुभव रहा है और उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी ऐसी सफलता का हिस्सा बनेंगे

इससे पहले कुलदीप ने कानपुर में एक सम्मान समारोह के दौरान कहा, ‘‘यह मेरे लिए सपने जैसा अनुभव रहा है और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी ऐसी चीजों का अनुभव करता रहूंगा.’’

जीत का श्रेय टीम के आपसी सहयोग को - कुलदीप
उन्होंने कहा, ‘‘यह अनुभव कुछ ऐसा है जिसके लिए कुछ लोगों को जीवन भर लग सकते हैं. इसलिए मैं चाहता हूं कि टीम अगले आईसीसी टूर्नामेंट (चैम्पियंस ट्रॉफी) में भी इसी तरह का प्रदर्शन करे और अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेले.’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक खिलाड़ी के रूप में बहुत खुश हूं क्योंकि टीम इंडिया के साथ करियर का आठवां साल है और मुझे आईसीसी ट्रॉफी उठाने का सौभाग्य मिला. पिछले हफ्ते के अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है.’’

कुलदीप ने जीत का श्रेय टीम के आपसी सहयोग और कड़ी मेहनत को दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget