एक्सप्लोरर

गोरखपुर को आज ये दो खास तोहफे देंगे सीएम योगी, करोड़ों का है प्लान

Gorakhpur News : शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में बने अत्याधुनिक अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर (नगरीय सेवा केंद्र) और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण खुद मुख्यमंत्री करेंगे.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर शहर को दो अहम जनकल्याणकारी योजनाओं की सौगात देंगे. शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में बने अत्याधुनिक अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर (नगरीय सेवा केंद्र) और सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का लोकार्पण खुद मुख्यमंत्री करेंगे. ये दोनों योजनाएं गोरखपुर को स्मार्ट शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं.

1171 लाख की लागत से बना अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर

सिविल लाइंस में गोरखपुर क्लब के सामने बने इस तीन मंजिला फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण 11.71 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है. यह भवन आधुनिक सुविधाओं जैसे लिफ्ट, अग्निशमन सिस्टम, कैफेटेरिया और एयर कंडीशनिंग से सुसज्जित है. यहां नगर निगम से जुड़ी संपत्ति कर, जल कर, सीवर कर, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट सुधार, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, शिकायत निवारण जैसी कई सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी. यह सेंटर गोरखपुर नगर निगम के जोन-3 में आने वाले सभी वार्डों के लोगों को सेवा देगा. अधिकारी बताते हैं कि यहां काम करने वाले कर्मचारी प्रशिक्षित और सहयोगी होंगे, जो आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उन्हें समाधान उपलब्ध कराएंगे. इसके साथ ही डिजिटल स्क्रीन और जानकारी काउंटर के जरिए योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी.

बुजुर्गों को अकेलेपन से मिलेगी राहत

मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर के पहले सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का भी लोकार्पण करेंगे. करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी योजना के तहत बने इस केंद्र का उद्देश्य उन बुजुर्गों को सहारा देना है जो अकेले रहते हैं या दिनभर समय काटने में असहाय महसूस करते हैं.

ये सुविधाएं मिलेंगी

यहां बुजुर्गों के लिए योग हॉल, लाइब्रेरी, इनडोर गेम्स, कैफेटेरिया, डॉक्टर की सलाह, फिजियोथेरेपी, स्वास्थ्य जांच, जिम और आध्यात्मिक पुस्तकों का संग्रह जैसी सुविधाएं मिलेंगी. अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट उनकी सेवा में तैनात रहेंगे. साथ ही, परामर्श काउंटर पर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी.

बुजुर्गों के लिए पहली बार ऐसी सुविधा

गौरतलब है कि गोरखपुर में पहली बार इस तरह का डे केयर सेंटर शुरू हो रहा है, जो बुजुर्गों के लिए सामाजिक, मानसिक और शारीरिक राहत देने वाला होगा. आज के समय में जहां संयुक्त परिवार टूटते जा रहे हैं, वहां इस तरह की सुविधा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संबल बन सकती है.

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget