एक्सप्लोरर

यूपी में बन रहा है मेडिकल डिवाइस हब, सीएम योगी के सलाहकार ने की ग्राउंड रियलिटी चेक

Noida News: सीएम योगी के सलाहकार अवनीश अवस्थी और पूर्व डीसीजीआई जीएन सिंह ने ग्रेटर नोएडा यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 स्थित इस पार्क का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की.

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना मेडिकल डिवाइस पार्क को लेकर तैयारियां अब रफ्तार पकड़ रही हैं. शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी और पूर्व डीसीजीआई जीएन सिंह ने ग्रेटर नोएडा यमुना प्राधिकरण  के सेक्टर-28 स्थित इस पार्क का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की गहन समीक्षा की.

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए 350 एकड़ में विस्तारित इस परियोजना की अब तक की प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह पार्क देश का सबसे बड़ा मेडिकल डिवाइस निर्माण केंद्र बनने जा रहा है, जो मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती देगा.

89 भूखंडों का आवंटन पूरा
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि अब तक प्राधिकरण द्वारा 89 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है. इनमें से 65 अलॉटियों को चेकलिस्ट जारी, 47 की रजिस्ट्री पूरी, और 10 के बिल्डिंग मैप्स स्वीकृत हो चुके हैं. अब तक 7 कंपनियों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जबकि कुछ कंपनियों को निर्माण में विलंब के लिए नोटिस जारी कर DPR के अनुसार कार्य योजना मांगी गई है.

यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी 89 अलॉटियों के लीज प्लान तैयार कर लिए जाएं. उन्होंने यह भी बताया कि कॉमन साइंटिफिक फैसिलिटी की इमारतें लगभग पूर्णता के कगार पर हैं, जो पार्क की प्रमुख आधारशिला बनेंगी.

प्री-बिड मीटिंग का प्रावधान होगा

अवनीश अवस्थी ने बैठक में निर्देश दिया कि कार्यों से संबंधित Request for Proposal (RFP) में एक प्री-बिड मीटिंग का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे अलॉटियों को प्रक्रिया समझने में आसानी हो.
वहीं जीएन सिंह ने आग्रह किया कि एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में मेडिकल डिवाइस प्रमोशनल काउंसिल, इंडियन फार्माकोपोइया कमीशन (IPC), डिप्टी ड्रग कंट्रोलर (CDSCO) और स्टेट लाइसेंसिंग अथॉरिटी को स्थान दिया जाए, जिससे सभी औद्योगिक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों.

उद्योग प्रतिनिधियों ने दी निवेश और उत्पादों की जानकारी

बैठक में एवियंस बायोमेडिकल्स ने बताया कि वे 22 करोड़ का निवेश कर रहे हैं, जबकि स्योन मेडटेक द्वारा 80,000 वर्ग फीट क्षेत्र में 80 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक प्लांट बनाया जा रहा है, जिसकी तकनीक यूएसए से ली गई है. इनके उत्पाद वर्तमान में 22 देशों में निर्यात किए जा रहे हैं. मेसर्स कृष मेडिकोज़ द्वारा बैंक लोन की आवश्यकता जताई गई, जिस पर अवस्थी ने प्राधिकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ऐसी कंपनियों को बैंक से लोन दिलाने में हरसंभव सहायता करें.

15 अगस्त तक मांगी गई प्रगति रिपोर्ट

अवनीश अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 अगस्त तक एक विस्तृत प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए, जिससे परियोजना की निगरानी समयबद्ध रूप से हो सके. इस निरीक्षण बैठक में कपिल सिंह (अपर सीईओ), शैलेंद्र भाटिया, शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रवीण मित्तल, राजेंद्र भाटी, मेहराम सिंह, स्मिता सिंह (एजीएम) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. यह परियोजना उत्तर प्रदेश को हेल्थकेयर मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रही है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget