एक्सप्लोरर

हिंदू युवती ने प्यार के लिए इस्लाम कबूला, वीडियो वायरल होने पर थाने पहुंचे बजरंग दल के लोग

Moradabad News: वायरल वीडियो में युवती ने कहा कि मेरे माता-पिता मुझसे अधिक उम्र के लड़के के साथ शादी कराना चाहते थे. मैं नाजिम से प्यार करती हूं और अपनी मर्जी से उसके साथ आई हूं.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना डिलारी क्षेत्र में एक प्रेमी युगल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिंदू युवती ने दावा किया है कि उसने अपनी मर्जी से नाजिम नाम के युवक के साथ जाने और इस्लाम धर्म कबूल करने का फैसला किया है. वीडियो ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है, और बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दरअसल वायरल वीडियो में 22 वर्षीय युवती ने अपने माता-पिता का नाम बताते हुए कहा कि मेरे माता-पिता मुझसे अधिक उम्र के लड़के के साथ शादी कराना चाहते थे, जो मुझे पसंद नहीं था. मैं नाजिम से प्यार करती हूं और अपनी मर्जी से उसके साथ आई हूं. मैंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है. उसने पुलिस और प्रशासन से अपील की कि नाजिम या उसके परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए. युवती ने यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से नाजिम के साथ है और उसे कोई परेशानी नहीं है.

परिजनों की शिकायत और पुलिस की कार्रवाई

मामले में युवती के परिजनों ने थाना डिलारी में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसकी उम्र 22 वर्ष बताई गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती और नाजिम की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं. ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है. दोनों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं, और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

हिन्दू संगठनों का विरोध-प्रदर्शन

युवती का वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता, डिलारी ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह के नेतृत्व में थाना डिलारी पहुंचे. उन्होंने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला करार देते हुए नाजिम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और युवती की बरामदगी की मांग की. कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया. उधर घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

परिजनों को थी जानकारी

जानकारी के मुताबिक मुस्तापुर बडेरा गांव के नाजिम और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी गांव और परिवार को थी. 9 जुलाई को नाजिम कथित तौर पर युवती को लेकर फरार हो गया, जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की. वीडियो में युवती द्वारा इस्लाम कबूल करने की बात कहने से मामला और संवेदनशील हो गया है

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का पंचर टायर निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत
कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, पिकअप का पंचर टायर निकालते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
यूपी में मानसून ने पकड़ा जोर, आज नोएडा-आगरा समेत 43 जिलों में बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बदरा
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
दिल्ली में बारिश का दौर, आज 50km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, सुबह-शाम बरसेंगे बादल
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Embed widget