एक्सप्लोरर

Caste Census: जातिगत जनगणना पर पहली बार बोले सीएम योगी, केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन वाले बयान पर भी दिया जवाब

UP Politics: यूपी में जातिगत जनगणना (Caste Census) कराने की मांग पर पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बयान दिया है. उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर भी जवाब दिया है.

Caste Census in UP: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों के दौरान राज्य में जातिगत जनगणना (Caste Census) कराने की मांग तेज होने लगी है. खास तौर पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जोर शोर से इसकी मांग रखी है. जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने भी इस मांग का समर्थन किया है. अब जातिगत जनगणना की मांग पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की पहली प्रतिक्रिया आई है. 

सीएम योगी से जब जातिगत जनगणना पर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा, "जातिगत जनगणना पर काम राज्य सरकार नहीं कराती है. ये काम जनगणना आयोग कराता है. जो भी उनकी गाइडलाइन होगी राज्य सरकार उनके हिसाब से चलेगी और राज्य सरकार उसी आधार पर अपने काम को आगे बढ़ाएगी." सीएम योगी ने ये बयान एक निजी चैनल के साथ बातचीत में दिया है.

जब उनसे पूछा गया कि क्या आप उसके समर्थन में हैं, तब मुख्यमंत्री ने कहा, "जो भी भारत सरकार और जनगणना आयोग तय करेगा, हम उसके साथ में हैं." इसके बाद केशव प्रसाद मौर्य द्वारा जातिगत जनगणना का समर्थन करने पर उनसे सवाल हुआ. तब मुख्यमंत्री ने कहा, "वो किस संदर्भ में है, मेरी इसपर कोई चर्चा नहीं हुई है."

UP Weather Update: मौसम में आ रहा तेजी से बदलाव, मार्च तक पड़ेगी भीषण गर्मी, यूपी में कम हुई ठंड

केशव प्रसाद मौर्य का बयान
दरअसल, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था, "जातिगत जनगणना होनी चाहिए. मैं जातिगत जनगणना का समर्थन करता हूं. इसमें कुछ भी गलत नहीं है." इससे पहले भी उन्होंने एबीपी न्यूज के शो प्रेस कॉफ्रेंस में जातिगत जनगणना की मांग का समर्थन किया था. 

तब डिप्टी सीएम ने कहा था, "मेरा सवाल उन लोगों से है. लेकिन हम इसके समर्थन में हैं, उसके विरोध में नहीं हैं. मैं जातिगत जनगणना के विरोध में नहीं हूं, बल्कि समर्थन में ही हूं. ये होनी चाहिए, इसमें कोई गलत नहीं है." 

जबकि अखिलेश यादव ने बीते दिनों कहा था, "जाति जनगणना कोई आज की मांग नहीं है. अंग्रेजों ने किसी जमाने में इस पर समझौता किया और संविधान के अधिकार तभी मिल सकते हैं जब जाति जनगणना सही पता होगा. समाजवादियों का मानना है कि जाति जनगणना होनी चाहिए, हमारी सरकार जैसे ही बनेगी हम जाति जनगणना कराएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget