एक्सप्लोरर

सीएम योगी बोले- खुद पर हावी न होने दें तकनीक को

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक को खुद पर हावी न होने दें।तकनीक जब आगे चलने लगेगी, तो हम उससे पीछे हो जाएंगे, हमें इस बात का ख्‍याल रखना होगा।

एबीपी गंगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तकनीक को खुद पर हावी न होने दें।तकनीक जब आगे चलने लगेगी, तो हम उससे पीछे हो जाएंगे, हमें इस बात का ख्‍याल रखना होगा। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि आजकल बच्‍चे स्‍मार्ट फोन का ज्‍यादा प्रयोग करते हैं। कैलकुलेटर का प्रयोग करते करते वे तकनीक के आदी हो जाते हैं। ऐसे में जब उनसे मामूली सवाल भी पूछे जाते हैं, तो वे जोड़-घटा नहीं कर पाते हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ यहां सरस्‍वती विद्या मंदिर चिउटहां में ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ स्‍मृति सभागार के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सीएम योगी ने कहा कि आज शिवरात्रि का पावन पर्व है, ऐसे में इस संस्थान के उद्घाटन के बाद उन्हें पहली बार यहां आने का अवसर मिला। सीएम ने कहा कि शिवरात्रि के दिन किसी संस्था का कार्यक्रम एक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ज्ञानी वही बन सकता है, जिसके मन में श्रद्धा, विरासत, संस्कृति और सभ्यता हो। भारत के अंदर ये बात कूट-कूट कर भरी है। प्रत्येक भारतवासी को इस पर गर्व करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यहां सवाल उठाया कि जब कोई पर्व होता है तो हमारे संस्थान सूने क्यों रहते हैं ?. ये हमारा दायित्व है कि हम उस संस्थान को भी उस पर्व और त्योहार के साथ जोड़ें। सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया कि किसी महापुरुष की जयंती पर हम छुट्टी नहीं की जाएगी। इसके पीछे की वजह बताते हुए सीएम ने एक वाकये का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक बार वे किसी गांव में गए तो बच्चे खेल रहे थे। जब उन्होंने बच्चों से इस बारे में पूछा तो बच्चों ने कहा कि आज छुट्टी है, दूसरे बच्चने कहा कि आज रविवार है और जब छुट्टी होती है तो रविवार माना जाता है। सीएम ने बताया कि जबकि उस दिन गुरुवार था और 14 अप्रैल का वो दिन था। बैशाखी और बाबा साहब की जयंती समेत उस दिन तीन पर्व थे। सीएम ने आगे कहा कि तब उन्हें लगा कि विद्यालयों को पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने त्योहारों की भी जानकारी होनी चाहिए। इसके बाद योगी सरकार ने जयंती पर होने वाली छुट्टियों को बंद कर दिया।

विद्यालय को धन्यवाद दिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभागार का नाम अपने गुरुदेव के नाम पर रखे जाने पर विद्यालय परिवार का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि गुरुजी विधायक रहने के साथ-साथ 4 बार सांसद भी रहे। देश के कई बड़े आंदोलनों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाई। ये दुनिया बहुत विराट है, इसमें अपनी जगह बनाना एक चुनौती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा
'हथौड़ा लेकर तोड़ने...', अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget