एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath Noida Visit: सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी, जानें- कार्यक्रम की पूरी डिटेल 

Samrat Mihir Bhoj: दादरी में 22 सितंबर को सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सम्राट मिहिर भोज (Samrat Mihir Bhoj) की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

CM Yogi Adityanath Greater Noida Visit: दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में 22 सितंबर को सुबह 10:00 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सम्राट मिहिर भोज (Samrat Mihir Bhoj) की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचेंगे. सीएम के दौरे को लेकर सभी तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं. लेकिन, जिस तरह से प्रयागराज (Prayagraj) में महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है उसको लेकर आयोजक भी चिंतित हैं कि कहीं ऐसा ना हो कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के लिए समय ना दे पाएं. इस बीच आयोजकों का कहना है कि अभी तक उनके पास कार्यक्रम स्थगित होने की कोई सूचना नहीं है इसलिए तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं. उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचकर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण कर हजारों की संख्या में मौजूद गुर्जर समाज और राजपूत समाज को संबोधित करेंगे.  

की जा रही हैं तैयारियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. पूरे दादरी इलाके को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है, साथ ही सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण को लेकर भव्य तैयारी की गई है. पूरे प्रांगण में बीजेपी के झंडे लगाए गए हैं, साथ ही मंच और पंडाल को भगवा रंग में रंग दिया गया है.
  
लगाया गया है वाटर प्रूफ पंडाल
गुर्जर विद्या सभा के अध्यक्ष राधा चरण भाटी ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है ताकि अगर बारिश भी हो तो कार्यक्रम में किसी तरह का कोई अवरोध उत्पन्न ना होने पाए. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे, जिनके बैठने और ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है.  

प्रेरणा स्रोत साबित होगा कार्यक्रम 
आयोजकों की मानें तो ये कार्यक्रम पूरे गुर्जर समाज और राजपूत समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत साबित होगा क्योंकि इस कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कोने-कोने से गुर्जर समाज के लोग एकत्रित होंगे. राजपूत समाज के लोग भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे क्योंकि गुर्जर समाज और राजपूत समाज सम्राट मिहिर भोज के ही वंशज हैं.  

सता रहा है इस बात का डर 
आयोजकों का कहना है कि प्रयागराज में महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की वजह से मुख्यमंत्री का अचानक दौरा प्रयागराज के लिए लग गया है, जिसकी वजह से थोड़ा चिंतित हैं कहीं. उनका कहना है कि कहीं ऐसा ना हो कि इस कार्यक्रम  के लिए मुख्यमंत्री समय ना निकाल पाएं. लेकिन, अभी तक सीएम के कार्यालय से कार्यक्रम में कोई बदलाव की सूचना नहीं मिली है. इसलिए पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में जरूर पहुंचेंगे और सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण कर हजारों की संख्या में जुटी भीड़ को संबोधित भी करेंगे.  

गुर्जर और राजपूत समाज में कोई विवाद नहीं
आयोजकों की मानें तो मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लगभग सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. उम्मीद है कि जल्द ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी. फिर चाहे वो सुरक्षा व्यवस्था हो या फिर आयोजन स्थल पर की जा रही तैयारियां. इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन गुर्जर विद्या सभा कर रही है. एबीपी गंगा से खास बातचीत के दौरान गुर्जर विद्या सभा के अध्यक्ष राधा चरण भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम हो इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और उनका कार्यक्रम 22 सितंबर को होना निश्चित हुआ था. उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज और राजपूत समाज में कोई विवाद नहीं है दोनों समाज सम्राट मिहिर भोज के ही वंशज हैं. 

ये भी पढ़ें:

BJP विधायक संगीत सोम बोले- जहां-जहां मंदिर तोड़कर मस्जिद बनी है, बीजेपी वहां...

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर बोले, हमारे मोर्चे में नहीं होगा सीटों का झगड़ा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget