एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ओम प्रकाश राजभर बोले, हमारे मोर्चे में नहीं होगा सीटों का झगड़ा

Om Prakash Rjbhar: यूपी चुनाव जीतने के लिए नेता तरह तरह के वादे कर रहे हैं. वहीं, सुभासपा मुखिया ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, अगर हम सरकार बनाते हैं, तो पांच साल तक मुफ्त बिजली देंगे.

UP Eection 2022: महंत नरेंद्र गिरी की मौत पर सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने दुख जताया है. साथ ही उन्होंने कहा कि, संत के राज में संत का आत्महत्या करना बहुत दुःखद है. इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए. आज AIMIM के अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) से होने वाली मुलाकात पर राजभर ने कहा कि, अक्टूबर से संयुक्त कार्यक्रम शुरू किए जाने हैं, जिनकी रूपरेखा पर आज बात होगी. इसके अलावा जल्द ही भागीदारी मोर्चा में सीटों का बंटवारा (Seats Distribution) भी तय हो जाएगा. राजभर ने कहा कि, उनकी सरकार आयी तो 5 साल तक मुफ्त बिजली देंगे.

एक हफ्ते में तय होगा मोर्चे का स्वरूप 

हाल ही में ओपी राजभर की आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह से मुलाकात हुई थी. जबकि इससे पहले संजय सिंह के एक बयान को लेकर दोनों के बीच दूरियां बढ़ी थीं. तब संजय सिंह ने कहा था कि, राजभर की सीएम केजरीवाल से कोई बात नहीं हुई. कुछ समय पहले ये बयान और अब फिर से मुलाकात पर राजभर ने कहा कि नेता दो मुहियां सांप होता है. उनका प्रयास है कि, यूपी में मिलकर 403 सीट लड़ेंगे. राजभर ने बताया कि, अब तक 10 दलों को जोड़ा है और चंद्रशेखर, मुकेश सहनी व शिवपाल यादव से भी बात हुई है. एक हफ्ते में सब तय हो जाएगा कि, इस मोर्चे में कौन कौन होगा.

सीटों का झगड़ा नहीं

राजभर ने कहा कि, 27 अक्टूबर को उनकी पार्टी का स्थापना दिवस है, जिसे मऊ में मनाने की तैयारी है. उससे पहले सब फाइनल होगा. जिससे तब बड़ी रैली कर सकेंगे. भागीदारी मोर्चा में सीटों के बंटवारे पर राजभर ने कहा कि, पहले साथियों को संतुष्ट करेंगे. भागीदारी संकल्प मोर्चा में सीटों का झगड़ा नहीं है. सबको बोल दिया है कि अगर एक सीट भी मिली तो रहेंगे. सपा, बसपा, कांग्रेस चाहे तो गठबंधन हो सकता. ऐसे में मोर्चे में जो सीटें मिलेंगी उसी में बांटना होगा.

नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण 

राजभर ने कहा कि, उन्होंने सरकार बनाई तो जातिवादी जनगणना कराएंगे. चुनाव और नौकरियों में 50 फीसदी महिला आरक्षण देंगे. इसके अलावा 5 साल बिजली का बिल माफ होगा, नि:शुल्क शिक्षा के साथ नि:शुल्क इलाज की तैयारी है. उन्होंने कहा कि, सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करेंगे. अतीक और मुख्तार को लेकर जिस तरह का सॉफ्ट कार्नर है, उसे लेकर ओपी राजभर ने कहा कि, भाजपा के टिकट पर बृजेश सिंह एमएलसी बनते, धनजय सिंह की पत्नी भाजपा ज्वाइन करती, जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया जाता. वो करे तो ठीक, राजभर और ओवैसी करे तो कैरेक्टर ढीला है. उन्होंने कहा कि खुशी दुबे एक साल से जेल में है, क्या कसूर है.

ये भी पढ़ें.

Noida Encounter: पुलिस एनकाउंटर में धरे गए सात शातिर बदमाश, दिन में रेकी, रात में करते थे लूटपाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
Ram Mandir Case: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
राम मंदिर विवाद: चंपत राय पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, 'जो व्यक्ति पहले ही झूठी बात...'
Meerut News: ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर जमकर हंगामा, खुद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SSP
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR
बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: CM धामी के निर्देश पर जांच समिति गठित, आरोपी कर्मचारी पर FIR

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget