एक्सप्लोरर

'घबराने की जरूरत नहीं, इलाज का पूरा खर्चा देगी सरकार', जनता दर्शन में CM योगी ने दिया भरोसा

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी ने जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज लिए  आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को भरोसा दिया कि वो बिना चिंता करे अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज कराएं, सारे खर्चे की व्यवस्था सरकार के द्वारा की जाएगी. सीएम योगी ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है और उनके उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है तो उसका एस्टीमेट तैयार कर शासन को दिया जाए और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जरुरतमंदों को धन मुहैया कराया जाए. 

सीएम योगी रविवार शाम को चुनाव प्रचार के बाद गोरखपुर पहुंचे थे, जिसके बाद सोमवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने करीब 150 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी. सीएम योगी ने एक-एक कर लोगों से बात की और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. 

सीएम योगी ने दिया हर मदद का भरोसा
मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिया कि किसी को परेशान होने या घबराने होने की आवश्यकता नहीं है. हर समस्या का समाधान कराया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े. हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए. 

उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए. जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी कई लोग गंभीर बीमारियों में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे. सीएम योगी ने सभी को भरोसा दिया कि उनकी सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी.

इस दौरान एक महिला ने अपने परिजन का इलाज मेदांता अस्पताल में कराने के लिए अपनी आर्थिक तंगी का जिक्र किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर डॉक्टर से इस्टीमेट मंगवा लीजिए, उपचार का पैसा सरकार देगी. जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या परंपरागत रही. प्रात: काल उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किए, अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर शीश झुकाया और फिर मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला गए और गोसेवा की. 

लालू यादव के पीएम मोदी पर दिए बयान पर बुरी तरह भड़के ब्रजेश पाठक, RJD सुप्रीमो को दी ये चेतावनी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget