एक्सप्लोरर

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, इन खास चीजों पर रहेगी नजर

UP News: यूपी में आयोजित होने वाले ट्रेड शो को लेकर सीएम योगी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अनेक देशों से लोग इस आयोजन के प्रति उत्साहित हैं और प्रतिभाग करने आ रहे हैं.

UP International Trade Show News: उत्तर प्रदेश के यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का आयोजन आगामी सितंबर के महीने में होने जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. वहीं इसको लेकर प्रदेश के मुखिया सीएम योगी यादित्यनाथ ने तैयारियों को जायजा लिया है और कहा कि इस ट्रेड का आयोजन आगामी आगामी 25 से 29 सितंबर तक होगा.

उत्तर प्रदेश के 'क्राफ्ट, कुजीन और कल्चर' से दुनिया भर के उद्यमियों, विनिर्माताओं और व्यापारियों को परिचित कराने वाले महत्वपूर्ण आयोजन 'उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का आयोजन आगामी 25 से 29 सितंबर तक होगा.

सीएम योगी ने क्या कहा?

इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट, ग्रेटर नोएडा के विशाल परिसर में आयोजित होने जा रहे इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का पहला संस्करण 21 से 25 सितंबर 2023 तक आयोजित किया गया था. जिसमें 2,000 एक्ज़िबिट और 60 देशों से आए 500 से अधिक तथा देश के विभिन्न प्रान्तों से आए 70 हजार से अधिक खरीदारों सहित 03 लाख से अधिक लोगों की सहभागिता हुई थी.

भव्य स्वरूप देने की तैयारी तेज

सीएम यगी ने कहा कि इस दौरान 01 लाख से अधिक नए व्यापारिक सूत्रों का उद्भव देखने को मिला था. 2023 में पहला प्रयास आशातीत सफलता दिलाने वाला रहा, अब इस वर्ष शो की थीम 'सोर्सिंग का अद्वितीय मंच' रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो के माध्यम से पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश के अद्भुत 'क्राफ्ट, कुजीन और कल्चर' से साक्षात्कार करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो, उत्तर प्रदेश के बड़े उद्योगों, आईटी/आईटीईएस, एमएसएमई, स्टार्टअप, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन व संस्कृति, ऊर्जा, ओडीओपी जैसे सेक्टरों के उद्यमियों, आंत्रप्रेन्योर, विनिर्माताओं और निर्यातकों के लिए वैश्विक मंच उपलब्ध कराने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने जा रहा है. इसे भव्य स्वरूप देने में कोई कसर न रखी जाए.

सीएम योगी ने कहा कि भारत सरकार का मिल रहा सहयोग 

ट्रेड शो में अब तक 2500 से अधिक एक्जीबिटर्स का पंजीयन पर प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ट्रेड शो के सफल आयोजन में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय, उद्योग प्रोत्साहन एवं आंतरिक व्यापार विभाग और एमएसएमई मंत्रालय की ओर से अपेक्षित सहयोग मिल रहा है. अधिकाधिक देशों में तैनात भारतीय राजदूतों/उच्चायुक्तों से लगातार संवाद बनाते हुए और अधिक विदेशी खरीदारों, उद्यमियों, कंपनियों को आमंत्रित किया जाए. यह मल्टी सेक्टोरल ट्रेड शो हमारे स्थानीय उद्यमियों, उत्पाद और शिल्प को वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने में बड़ा सहायक बनने जा रहा है.

वियतनाम पार्यन कंट्री के रूप में कर रहा सहयोग 

मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया गया कि इस वर्ष ट्रेड शो में 'वियतनाम' पार्टनर कंट्री के रूप में सहयोग कर रहा है. ट्रेड शो में वियतनाम का प्रतिनिधिमंडल उपस्थित होगा. वियतनाम के उच्च कोटि के उत्पाद ट्रेड शो में प्रदर्शित किए जाएंगे. साथ ही, वियतनाम का सांस्कृतिक मंडली का प्रदर्शन भी किया जाएगा. आगंतुकों को वियतनाम और भारतीय व्यंजनों का लुत्फ भी मिल सकेगा.

ट्रेक शो को भव्य बनाने के लिए सीएम योगी ने दिया जोर

ट्रेड शो को भव्य बनाने पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 05 दिवसीय इस महत्वपूर्ण ट्रेड शो के दौरान हर दिन एक विशेष थीम पर नॉलेज सेशन भी आयोजित किए जाएं. इरडा के सहयोग से बीमा सेक्टर पर सत्र आयोजित किया जाए. इसी प्रकार, नवाचार और स्टार्टअप को लेकर प्रदेश में हुए प्रयासों पर केंद्रित विशेष सत्र आयोजित हों. विशेष सत्रों में केंद्रीय मंत्रीगणों को आमंत्रित किया जाना चाहिए. ट्रेड शो में खादी केंद्रित फैशन शो भी आयोजित होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 05 दिन उत्तर प्रदेश की कला संस्कृति को प्रदर्शित करती हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी कराई जाए. साथ ही सभी के लिए उत्तर प्रदेश के जायकेदार व्यंजनों से परिचय कराते विशेष स्टॉल लगाए जाएं.

सीएम योगी ने दिए ये खास निर्देश 

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अनेक देशों से लोग इस आयोजन के प्रति उत्साहित हैं और प्रतिभाग करने आ रहे हैं. ऐसे में इसकी महत्ता के दृष्टिगत आयोजन में सभी विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका है. इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न राज्यों में रोड शो आयोजित किए जा सकते हैं. मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत युवाओं को ट्रेड शो भ्रमण कराने की व्यवस्था के भी निर्देश दिए.

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर, पुलिस कमिश्नर, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक प्राधिकरण के सीईओ से गणमान्य जनों, अतिथियों, उद्यमियों, शिल्पकारों के आवागमन, सुरक्षा व अन्य सुविधाओं के दृष्टिगत सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिन्दुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर सपा की प्रतिक्रिया, मोदी सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मादुरो की तरह ट्रंप की भी गिरफ्तारी...', ईरानी अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दी धमकी
'मादुरो की तरह ट्रंप की भी गिरफ्तारी...', ईरानी अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दी धमकी
मेरठ: कपसाड़ में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे रामजीलाल सुमन को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे सपा सांसद
मेरठ: कपसाड़ में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे रामजीलाल सुमन को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे सपा सांसद
Video: संगीत सेरेमनी में नुपुर सेनन ने होने वाले सजना के लिए इस गाने पर किया डांस, बहन कृति ने भी दिया साथ
संगीत सेरेमनी में नुपुर सेनन ने होने वाले सजना के लिए इस गाने पर किया डांस, बहन कृति ने भी दिया साथ
तमीम इकबाल पर ‘इंडियन एजेंट’ टिप्पणी से मचा बवाल, BCB अधिकारी के बयान पर क्रिकेट जगत में हड़कंप
तमीम इकबाल पर ‘इंडियन एजेंट’ टिप्पणी से मचा बवाल, BCB अधिकारी के बयान पर क्रिकेट जगत में हड़कंप

वीडियोज

NPS Vatsalya पर नई Guidelines जारी | 18 साल से पहले Pension Planning | Paisa Live
Budget 2026-27 से MSMEs को बड़ी राहत? GST, Loan और Export पर बड़ा दांव | Paisa Live
Sansani:दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
सड़क पर रेस लगाने के चक्कर में खतरे में पड़ी 16 लोगों की जान | Jaipur Accident
ईरान में हिंसा हुई और उग्र, खामनेई के खिलाफ गुस्से से उबाल में जनता । Iran Protest । Khamenei ।Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मादुरो की तरह ट्रंप की भी गिरफ्तारी...', ईरानी अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दी धमकी
'मादुरो की तरह ट्रंप की भी गिरफ्तारी...', ईरानी अधिकारी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को दी धमकी
मेरठ: कपसाड़ में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे रामजीलाल सुमन को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे सपा सांसद
मेरठ: कपसाड़ में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे रामजीलाल सुमन को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे सपा सांसद
Video: संगीत सेरेमनी में नुपुर सेनन ने होने वाले सजना के लिए इस गाने पर किया डांस, बहन कृति ने भी दिया साथ
संगीत सेरेमनी में नुपुर सेनन ने होने वाले सजना के लिए इस गाने पर किया डांस, बहन कृति ने भी दिया साथ
तमीम इकबाल पर ‘इंडियन एजेंट’ टिप्पणी से मचा बवाल, BCB अधिकारी के बयान पर क्रिकेट जगत में हड़कंप
तमीम इकबाल पर ‘इंडियन एजेंट’ टिप्पणी से मचा बवाल, BCB अधिकारी के बयान पर क्रिकेट जगत में हड़कंप
'पड़ोसी नहीं बनने...', ट्रंप को सता रहा ग्रीनलैंड पर चीन-रूस के कब्जे का डर? जिनपिंग-पुतिन को लेकर क्या बोले
'पड़ोसी नहीं बनने...', ट्रंप को सता रहा ग्रीनलैंड पर चीन-रूस के कब्जे का डर? जिनपिंग-पुतिन को लेकर क्या बोले
'अपनी जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान दें ममदानी', उमर खालिद के समर्थन पर भारत ने दिया करारा जवाब
'अपनी जिम्मेदारी निभाने पर ध्यान दें ममदानी', उमर खालिद के समर्थन पर भारत ने दिया करारा जवाब
सेहत के लिए वरदान है काले चने का सूप, जानें इसकी आसान रेसिपी
सेहत के लिए वरदान है काले चने का सूप, जानें इसकी आसान रेसिपी
2025 में Labubu डॉल तो 2026 में Mirumi रोबोट, जापान का ये क्यूट रोबोट बना इंटरनेट क्रश
2025 में Labubu डॉल तो 2026 में Mirumi रोबोट, जापान का ये क्यूट रोबोट बना इंटरनेट क्रश
Embed widget