एक्सप्लोरर

UP News: आज वाराणसी के दौरे पर सीएम योगी, G-20 के मेहमानों के साथ करेंगे डिनर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रविवार को वाराणसी (Varanasi) के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान सीएम योगी बीजेपी (BJP) के टिफिन बैठक में शामिल होंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी (Varanasi) पहुंचेंगे. सीएम योगी करीब दोपहर 12 बजे वाराणसी पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस दौरान सीएम राज्य में चल रही बीजेपी (BJP) के टिफिन बैठक पर वाराणसी में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा जी-20 सबमिट (G-20 Submit) में आए हुए मेहमानों के साथ डिनर भी करेंगे.

सीएम योगी रविवार को वाराणसी में बीजेपी के टिफिन पर बैठक के आयोजन में हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री कैंट विधानसभा क्षेत्र के कैलाश मठ पर होने वाली इस बैठक का हिस्सा होंगे. इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक होगी. जिसमें मुख्यमंत्री विकास कार्य की प्रगति और जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे. इसमें जिले के सभी बड़े अधिकारियों के साथ राज्य के कई शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे. 

UP Politics: अखिलेश यादव का दावा- 'लोकसभा चुनाव में 80 की 80 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करेगी सपा'

कल भी वाराणसी में रहेंगे मुख्यमंत्री
इसके अलावा सीएम योगी देर शाम वाराणसी के होटल ताज पहुंचेंगे, जहां जी-20 सबमिट में आए हुए मेहमानों के साथ डिनर में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री वाराणसी के सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे. वहीं सोमवार को भी सीएम वाराणसी में ही रहेंगे. सोमवार को सीएम योगी वाराणसी के बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद काल भैरव मंदिर जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री दर्शन पूजन करेंगे. 

गौरतलब है कि रविवार को वाराणसी में जी-20 सबमिट शुरू हो रहा है. ये सबमिट यहां 11 से 13 जून तक होगा. जी-20 सबमिट को लेकर पूरे शहर को सजाया गया है. इसके अलावा काशी में मेहमानों के स्वागत की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं. जी-20 सबमिट में आने वाले मेहमानों का स्वागत शहनाई की धून पर किया जाएगा. सबमिट में शामिल होने वाले मेहमान शाम में गंगा आरती में भी शामिल होंगे.

इसके बाद 12 जून को सारनाथ घूमने जाएंगे, जहां विकास को लेकर एक बैठक भी होगी. बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश में एस जयशंकर करेंगे, जो शनिवार को ही वाराणसी पहुंच चुके हैं.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget