एक्सप्लोरर

यूपी में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों से मिले सीएम योगी, अनुच्छेद 370 हटने के बाद हुई पहली मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में पढ़ाई कर रहे आठ कश्मीरी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की है।

लखनऊ, एबीपी गंगा। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कश्मीरी छात्रों से मुलाकात की है। मुलाकात में ऐसे छात्र शामिल हुए थे जो यूपी के अलग-अलग शहरों में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। सीएम आवास में हुई इस मुलाकात में अलीगढ़, गाजियाबाद और नोएडा में रहकर पढ़ाई करने वाले कश्मीरी बच्चे शामिल थे। इस दौरान सीएम योगी ने छात्रों से संवाद भी किया। दरअसल, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पहली बार कश्मीरी छात्रों से सीएम योगी ने मुलाकात की है। कश्मीरी छात्रों ने मुलाकात में सीएम को अपनी समस्याएं बताई। छात्रों ने कहा कि कई दिनों से उनकी घरवालों से बात नहीं हुई है। साथ भी उन्हें पैसों की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने बताया कि उन्हें स्कॉलरशिप भी समय से नहीं मिल पा रही है।

वहीं, छात्रों की परेशानी सुनकर सीएम योगी ने इन सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि विकास से ही जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है। यही कारण है कि जम्मू-कश्मीर अब विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

बतादें कि इससे पहले सीएम योगी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के 40 कश्मीरी छात्रों के दल को संवाद के लिए लखनऊ बुलाया था, एएमयू के छात्रों ने इस मुलाकात से इंकार किया है। एएमयू के छात्रों का कहना है कि अनुच्छेद 370 को हटाना असंवैधानिक है और संवाद कार्यक्रम एक राजनीतिक कार्यक्रम है। यह मामला केंद्र सरकार से संबंधित है और इसमें राज्य सरकार का कुछ लेनादेना नहीं है।

कश्मीरी छात्रों की ओर से मुबाशिर हुसैन शाह ने कहा, 'अनुच्छेद 370 को खत्म करना या जम्मू-कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को खत्म करने के मुद्दे केंद्र सरकार से संबंधित है और इस मामले में उप्र के मुख्यमंत्री का कोई लेनादेना नहीं है। अगर हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या गृह मंत्री अमित शाह आमंत्रित किया होता, तो हम निश्चित रूप से उनके सामने अपने विचार रख सकते थे।'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget