एक्सप्लोरर

यूपी के इस शहर में 3700 करोड़ रुपये का निवेश करेगी मोदी सरकार, CM योगी ने कहा धन्यवाद

Noida News: यह सेमीकंडक्टर इकाई नोएडा को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगी. इस परियोजना से न केवल तकनीकी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा.

UP News: केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक बड़ा तोहफा देते हुए नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र (YEIDA) में सेमीकंडक्टर इकाई की स्थापना को मंजूरी दी है. इस परियोजना में यूपी के ग्रेटर नोएडा से सटे जेवर में 3700 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिसके तहत मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल और अन्य उपकरणों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण किया जाएगा. इस कदम से भारत को सेमीकंडक्टर विनिर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है.

इस मंजूरी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्रिमंडल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज उत्तर प्रदेश के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र (YEIDA) में सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना की स्वीकृति ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. 3,700 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित होने वाली यह इकाई मोबाइल, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल सहित अनेक उपकरणों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप्स का निर्माण करेगी. भारत अब सेमीकंडक्टर निर्माण में वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर है और उत्तर प्रदेश उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर निर्माण का प्रमुख केंद्र बन रहा है. इस ऐतिहासिक निर्णय हेतु प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल को हृदयतल से धन्यवाद!"

सेमीकंडक्टर में बनेगा प्रमुख केंद्र

यह सेमीकंडक्टर इकाई नोएडा को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगी. इस परियोजना से न केवल तकनीकी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. साथ ही, यह भारत की वैश्विक सेमीकंडक्टर बाजार में स्थिति को मजबूत करेगा और आयात पर निर्भरता को कम करेगा.

तकनीकी हब में बनेगा पहचान

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र पहले से ही औद्योगिक गतिविधियों का एक बड़ा केंद्र है, और अब इस सेमीकंडक्टर इकाई के साथ यह क्षेत्र तकनीकी हब के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा. इस कदम से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है.

अब तक सबसे बड़ा आयातक

बता दें कि भारत अभी तक सेमीकंडक्टर चिप्स की अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लगभग पूरी तरह से आयात पर निर्भर है. नवीनतम उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 18.5% की वृद्धि के साथ 1.71 लाख करोड़ रुपये मूल्य की सेमीकंडक्टर चिप्स का आयात किया, जिसमें 18.43 अरब चिप्स शामिल थीं.

इससे पहले, 2022-23 में भारत ने 14.64 अरब चिप्स का आयात किया था, जिनका मूल्य 1.297 लाख करोड़ रुपये था. 2023 में भारत ने 6.73 अरब डॉलर (लगभग 56,000 करोड़ रुपये) मूल्य की सेमीकंडक्टर डिवाइसेज आयात कीं, जिससे भारत दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर आयातक बन गया. भारत सबसे ज्यादा चिप्स चीन से आयात करता है. और अब नोएडा में इकाई स्थापित होने से आत्मनिर्भर होने में बड़ा कदम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget