एक्सप्लोरर

Kushinagar: सीएम योगी का सपा पर निशाना, कहा- झोला लेकर वसूली के लिए निकलता था पूरा परिवार

Kushinagar News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधा है. कुशीनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले एक पूरा परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल जाता था.

CM Yogi Adityanath in Kushinagar: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के कप्तानगंज में एक सभा को संबोधित किया. योगी ने कहा कि हमने कोरोना (Corona Virus) के भूत को बोतल में बंद कर दिया है. उन्होंने कहा कि जहां दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन यूपी में आज केवल 14 पॉजिटिव केस आये हैं. इसके अलावा योगी ने समाजवादी पार्टी (SP) पर निशाना भी साधा.

अब्बाजान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे.
योगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि 2017 के पहले अब्बाजान कहने वाले राशन हजम कर जाते थे. कुशीनगर का राशन नेपाल और बांग्लादेश चला जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है. आज कोई ऐसा करेगा तो जेल जाएगा. उन्होंने कहा कि पहले इन गरीबों की नौकरी पर अब्बाजान कहने वाले डाका डालते थे. एक पूरा परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल जाता था. लेखपाल की नौकरी निकलती थी तो लाखों रुपये मांगे जाते थे. किसी भी योग्य आदमी का सिलेक्शन नहीं होता था. यहां तक कि शिक्षकों, पुलिस की नौकरी में भी पैसा मांगा जाता था. हमने साढ़े चार लाख नौकरी दी है जिसमें कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है. 

"कुशीनगर में करेंगे कई विकास कार्य"
योगी ने आगे कहा कि कुशीनगर खेती, किसानी, धर्म और श्रद्धा के भाव से जाना जाता है. यहां के लोगों ने दैवीय आपदाएं झेली हैं. उसके बाद कोरोना की आपदा को भी झेला है. योगी ने कहा कि कुशीनगर हमारे लिए प्यार भरा रहा है. यहां तमाम आंदोलन किए हैं. उन्होंने कहा कि कुशीनगर में लोकार्पण सिर्फ ट्रेलर है अभी यहां बहुत कुछ होगा. उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध को समर्पित मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करने भी जल्दी ही आऊंगा. अभी तो एयरपोर्ट से उड़ान भी शुरू होगी जिसका भव्य उद्घाटन होगा. हमारी सोच है कि यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान हो क्योंकि भगवान बुद्ध ने कई देशों में जाकर शांति का उपदेश दिया.

योगी ने आगे कहा कि पहले कुशीनगर में सितंबर के महीने में मासूमों की मौत होती थी. आज मोदी जी ने घर-घर शौचालय दिया है. जिससे स्वच्छ वातावरण हुआ और दिमागी बुखार जड़ से खत्म हो गया. मोदी जी ने राजनीतिक एजेंडे को बदल दिया है. पहले देश की राजनीति जाति धर्म में सिमटी थी उसे मोदी जी ने गांव के गरीब और नौजवान तक पहुंचाया है. योगी यहीं नही रुके उन्होंने आगे कहा कि विकास सबका होगा, लेकिन तुष्टिकरण किसी का नहीं होगा. सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारा लक्ष्य है. आज कोई गरीबों का राशन निगलेगा तो जेल जरूर जायेगा. 

ये भी पढ़ें:

UP: सीएम योगी के 'अब्बाजान' वाले बयान पर सियासी बवाल, कांग्रेस बोली- आप कौन से जान हैं?

UP: सपा के 'हर बूथ पर यूथ' को लेकर BJP सांसद का तंज, बोले- अखिलेश के लिए बूथ और यूथ सिर्फ परिवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
मुजफ्फरनगर में खेलते वक्त 10 साल के छात्र की थमी सांसें, कार्डियक अरेस्ट से मौत!
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
सीएम योगी बोले- '2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, 'इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा'
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत
जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत

वीडियोज

INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
INDIA Bloc Rally at Ramlila Maidan: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष की महारैली में क्या हुआ? | Rahul
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला से हटाएंगे ज्ञानेश- विपक्ष की जंग कब तक शेष! | ABP
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally EXCLUSIVE Drone Video: विपक्ष की महारैली फ्लॉप? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget