एक्सप्लोरर

महाकुंभ खत्म होने से पहले सीएम योगी ने मेला प्रशासन और पुलिस के लिए कह दी बड़ी बात

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से प्रारंभ महाकुंभ में महाशिवरात्रि तक कुल 45 दिन में 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया.

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाकुंभ को ‘‘आस्था, एकता और समता का महापर्व’’ बताया जिसमें 66.21 करोड़ से अधिक अधिक श्रद्धालु आए. दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक समागम त्रिवेणी संगम पर महाशिवरात्रि स्नान के साथ अपने समापन के करीब पहुंच गया है. ये बातें सीएम योगी ने महाकुंभ का अंतिम स्नान खत्म होने से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया के जरिए कही हैं.

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज के निवासियों को भी इस विशाल समागम के दौरान उनके धैर्य और आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में सीएम योगी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आयोजित मानवता का महायज्ञ, आस्था, एकता और समता का महापर्व महाकुंभ आज महाशिवरात्रि के स्नान के साथ ही अपनी पूर्णाहुति की ओर अग्रसर है.’’

एकता का दे रहा संदेश- सीएम
उन्होंने कहा, ‘‘13 जनवरी, पौष पूर्णिमा से प्रारंभ महाकुंभ में महाशिवरात्रि तक कुल 45 दिन में 66 करोड़ 21 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पावन त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया. विश्व इतिहास में यह अभूतपूर्व, अविस्मरणीय है.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि पूज्य अखाड़ों, साधु-संतों, महामंडलेश्वरों एवं धर्माचार्यों के पुण्य आशीर्वाद का ही प्रतिफल है कि समरसता का यह महासमागम दिव्य और भव्य बनकर सकल विश्व को एकता का संदेश दे रहा है.

UP News: हापुड़ में अनोखी शादी! हेलीकॉप्टर लेकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, जुटा पूरा गांव

उन्होंने सभी गणमान्य जनों, देश-विदेश से पधारे सभी श्रद्धालुओं तथा कल्पवासियों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार जताया. सीएम ने कहा, ‘‘महाकुंभ के सुव्यवस्थित आयोजन के कर्णधार रहे महाकुंभ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, गंगा दूतों, स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुंभ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी महानुभावों व संस्थाओं को साधुवाद. विशेष रूप से प्रयागराज वासियों का धन्यवाद, जिनके धैर्य एवं आतिथ्य सत्कार ने सबको सम्मोहित किया.’’ बता दें कि महाकुंभ का आज समापन समारोह होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिशन-27 को लेकर निषाद पार्टी की अहम बैठक, संजय निषाद बोले- 403 विधानसभा सीटों पर है तैयारी
मिशन-27 को लेकर निषाद पार्टी की अहम बैठक, संजय निषाद बोले- 403 विधानसभा सीटों पर है तैयारी
आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
AAP की उम्मीदों को झटका, राहुल गांधी- प्रियंका को मिला अखिलेश यादव का साथ, पहुंचे धरना स्थल
अखिलेश यादव ने मनाया खरगे का जन्मदिन, सपा अध्यक्ष की बधाई में INDIA गंठबंधन के लिए भी खास संदेश
अखिलेश यादव ने मनाया खरगे का जन्मदिन, सपा अध्यक्ष की बधाई में INDIA गंठबंधन के लिए भी खास संदेश
CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- 'बबुआ 12 बजे उठते थे, चाचा-भतीजे नौकरी बेचते थे'
CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, कहा- 'बबुआ 12 बजे उठते थे, चाचा-भतीजे नौकरी बेचते थे'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget