एक्सप्लोरर

Padma Awards 2023: मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर CM योगी बोले- '...सदैव याद किए जाएंगे'

UP News: यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उनके बेटे अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति भवन में ये सम्मान ग्रहण किया.

Padma Vibhushan to Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मरणोपरान्त (Posthumously) पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किए जाने पर कहा कि वह वंचितों और पिछड़ों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. बुधवार (5 अप्रैल) को सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने राष्ट्रपति भवन में आय़ोजित कार्यक्रम के दौरान अपने पिता मुलायम सिंह यादव की तरफ से पद्म विभूषण सम्मान को ग्रहण किया. मुलायम सिंह यादव का पिछले साल निधन हो गया था. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति भवन का वह वीडियो शेयर किया है जिसमें अखिलेश यादव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सम्मान ले रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए सीएम योगी ने ट्वीट किया, "माननीय राष्ट्रपति जी द्वारा आज पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को 'पद्म विभूषण' (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया. समाज की मुख्यधारा से शोषितों, वंचितों और पिछड़ों को जोड़ने के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे."

सीएम योगी ने उन सभी विभूतियों से जुड़ा वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है जिन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है. मुलायम सिंह यादव का बीते साल अक्टूबर में गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन के बाद से ही समाजावादी पार्टी उनके लिए भारत रत्न की मांग कर रही थी.

मुलायम सिंह यादव भारत के रक्षा मंत्री और लंबे समय तक सांसद भी रहे थे. राष्ट्रपति ने इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी थी. बुधवार को कुल 53 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 45 पद्म श्री शामिल रहे. अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को 22 मार्च को पद्म पुरस्कार दिए गए थे. समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे.

BJP सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने की मुलायम सिंह यादव के लिए भारत रत्न की मांग, सरकार से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
IAS रिंकू राही ने की कैडर बदलने की मांग, कहा- यूपी में काम मुश्किल
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून में स्कूलों की छुट्टी
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
फर्जी नियुक्ति पत्र से करोड़ों का लोन घोटाला, अमेठी में 12 लोगों पर केस दर्ज
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget