एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: 'अयोध्या आने वाले हर रास्ते को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में तैयार किया जाए'- सीएम योगी

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा है कि प्रयागराज में त्रिवेणी तट पर माघमेला की तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं. माघ मेले का पहला स्नान 15 जनवरी को होगा.

Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के राममंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, उत्तर प्रदेश दिवस, मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस की तैयारियों की गुरुवार को समीक्षा की और कहा कि यह अवधि राज्य की ‘वैश्विक छवि’ चमकाने के लिए भी एक अवसर है.

यह निर्देश एक विशेष बैठक में दिए जिसमें अयोध्या, गोरखपुर और प्रयागराज के मंडलायुक्तों ने तैयारियों के संबंध में व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुति दी. सीएम योगी ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में श्रीरामलला के बालरूप के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का बहुप्रतीक्षित समारोह होने वाला है. देश-विदेश से धर्म, राजनीति, उद्योग, विज्ञान, सिनेमा, साहित्य, कला सहित अनेक क्षेत्रों के लब्धप्रतिष्ठ जन, संत समाज इसके साक्षी होंगे.

गोरखपुर में भी मेला
उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति से गोरखपुर में खिचड़ी मेला और प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो रहा है. फर्रुखाबाद में भी प्राचीनकाल से कल्पवास की व्यवस्था है. इसी माह 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन है, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह है. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के लिहाज से आने वाला समय अत्यंत संवेदनशील है. ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने होंगे, यह समय प्रदेश की ‘ग्लोबल ब्रांडिंग’ (वैश्विक छवि) के लिए भी अच्छा अवसर है.

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रयागराज में त्रिवेणी तट पर माघमेला की तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं. माघ मेले का पहला स्नान 15 जनवरी को होगा. उन्होंने कहा कि हर श्रद्धालु-हर कल्पवासी अपने व्रत-संकल्प की पूर्ति अपनी आस्था अनुरूप कर सकें, इसके लिए हमें अच्छी व्यवस्था देनी होगी, उनकी जरूरतों का ध्यान रखना होगा. साधु-संतों और कल्पवासियों से संवाद बनाएं. भूमि-आवंटन बेहतर ढंग से करें.

Lok Sabha Election 2024: मायावती इंडिया गठबंधन में शामिल होंगी या नहीं, जानें- क्यों फैसले में हो रही है देरी?

कुंभ का पूर्वाभ्यास
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रयागराज कुम्भ 2025 का पूर्वाभ्यास है. प्रयागराज माघ मेले में प्रयास हो कि श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़े. उन्होंने कहा कि गोरखपुर में खिचड़ी मेले की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को सुपर जोन/जोन में बांटकर कार्ययोजना लागू की जाए. हर सुपर जोन की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को दें. जगह-जगह जन उद्घोषणा प्रणाली, अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद अयोध्या आने वाले हर मार्ग को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में तैयार किया जाए. कहीं भी अतिक्रमण न हो. अपरिहार्य स्थिति को छोड़ कहीं भी कोई वाहन न खड़ा हो. यदि ऐसा होता हुआ पाया जाये तो उस वाहन को तत्काल क्रेन से हटाया जाए. उन्होंने कहा कि आगामी 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का समारोह है. उसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस है. पूरे प्रदेश को इससे जोड़ा जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget