एक्सप्लोरर

ओसामा बिन लादेन की तरह कुत्ते की मौत मारा जाएगा आतंकी मसूद अजहरः सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अज़हर मसूद जैसा आतंकी पाकिस्तान में बैठकर उत्पात मचाता रहा। जब उसे वैश्वविक आतंकी घोषित कराने की बात आती थी तो कोई देश भारत का सपोर्ट नहीं करता था लेकिन मोदी जी ने उसे वैश्विक आतंकी घोषित करा दिया। आज उसकी संपत्तियां जब्त हो रही हैं, आज हालत है कि अब जल्द ही ओसामा बिन लादेन की तरह अज़हर मसूद भी कुत्ते की मौत मारा जाएगा।

कुशीनगर, एबीपी गंगा। यहां चुनावी जनसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।भीड़ देखकर उत्साहित सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस समय एक ही गूंज सुनाई पड़ रही है कि 'मोदी है तो मुमकिन है।' जो कार्य विरोधी दलों के लिए नामुमकिन था, वो मुमकिन हुआ है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के समय पाकिस्तान हमारे सैनिकों का सिर काट कर ले जाता था तो कांग्रेस कहती थी कि उसके पास परमाणु बम है। अज़हर मसूद जैसा आतंकी पाकिस्तान में बैठकर उत्पात मचाता 20 साल से और जब उसे वैश्वविक आतंकी घोषित कराने की बात आती थी तो कोई देश भारत का सपोर्ट नहीं करता था। इसके आगे सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी ने अजहर मसूद को वैश्विक आतंकी घोषित करा दिया। आज उसकी संपत्तियां जब्त हो रही हैं, आज हालत है कि अब जल्द ही ओसामा बिन लादेन की तरह अज़हर मसूद भी कुत्ते की मौत मारा जाएगा।

योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, 'आज आतंकी डरते हैं कि अगर भारत में कुछ करेंगे तो मोदी पाताल से निकाल लाएंगे। पांच साल में मोदी के शासनकाल में बड़ी आतंकी घटना नहीं हुई, आज मोदी जी भारत में भाषण देते हैं तो इस्लामाबाद में इमरान खान को पसीना आता है।'

कांग्रेस पर सियासी हमला बोलते हुए योगी ने कहा, 'उनकी सरकार में एक परिवार के रिश्तेदार मिलकर सारी योजना लूट लेते हैं। महाभारत में आपने एक पात्र देखा होगा, उसमें एक मामा थे शकुनी, ऐसे ही कांग्रेस में एक मामा है, जिनका नाम है क्रिश्चियन मिशेल। क्रिश्चियन मिशेल इटली का निवासी है, इसीलिए कांग्रेस के लोग उसे मामा कहते हैं। ये सबसे बड़ा दलाल है। ये अगस्ता वेस्टलैंड हैलिकॉप्टर घोटाले का अभियुक्त था। इसे कांग्रेस की सरकार में पीछे के दरवाजे से इटली भगा दिया गया। अब पीएम मोदी मामा मिशेल को इटली से पकड़कर लाए हैं, वह नए-नए राज उगल रहा है।

सपा और बसपा पर हमलावर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा-बसपा भी परिवारवादी पार्टी हैं। मायावती सीएम बनी उन्होंने किसी गरीब का घर नहीं बनाया बल्कि अपनी हवेली बनाई। यही काम बबुआ ने किया कि सरकारी पैसे से आलीशान बंगला बनाया लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बंगला खाली कराया तो उसमें लगी टोंटी और टाइल्स लेकर भाग गया। टोंटी और टाइल्स चोरी करने वाले क्या गरीबों का हित कर पाएंगे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget