एक्सप्लोरर

UP Assembly Session: 'सपा और लोकतंत्र नदी के अलग-अलग छोर..', मानसून सत्र के पहले दिन सीएम योगी ने साधा निशाना

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा सत्र के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जोरदार हमला किया. उन्होंने कहा कि सपा के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है. सपा को विकास बुरा लग रहा है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी और लोकतंत्र नदी के दो अलग-अलग किनारे हैं. इनका लोकतंत्र से कोई मतलब नही है. सपा हर जगह अनावश्यक बाधा पैदा करती है. 

मानसून सत्र की शुरुआत में ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने गोरखपुर में अवैध अतिक्रमण हटाए जाने का मुद्दा उठाया और कहा जब वो पीड़ितो से मुलाक़ात करने जा रहे थे उन्हें रोकने की कोशिश की गई उनकी गाड़ी पर हमला हुआ. नेता प्रतिपक्ष ने सवाल किया कि ऐसे में लोकतंत्र कैसे जीवित रहेगा?

सीएम योगी ने सपा पर बोला तीखा हमला

सीएम योगी ने उनके सवालों का जवाब देते हुए कहा कि समाजवादी और लोकतंत्र नदी के 2 अलग-अलग छोर हैं. इनका लोकतंत्र में कब से विश्वास हो गया. इनके मुंह से ये शब्द शोभा नहीं देते है. जब सपा की सरकार थी तो इन्होंने संभल जमकर तांडव किया था. 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जब वहां पर उसके शुद्धिकरण का अभियान चल रहा है तो अगर आपको हवन डालना है तब को ठीक है लेकिन अनावश्यक वजह से हर जगह अव्यवस्था पैदा करना.. अपनी नकारात्मकता से उस क्षेत्र के विकास को अवरुद्ध करना.. गोरखपुर हो या संभल हो, या बहराइच हो या गोरखपुर हो सपा हर जगह यही करती है. 

सपा पर लगाया राजनीति करने का आरोप

नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आप तो इतने वरिष्ठ हैं, सपा आपको मोहरा बनाकर कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साध रही है आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए. आपने गोरखपुर में अपने समय में कुछ नहीं किया. 

यहां इंसेफ्लाइटिस से सैकड़ों बच्चे हर साल मर जाते थे, आपने कुछ नही किया. विकास के लिए आपने कुछ नहीं किया. अपने समय में विकास का कोई एजेंडा नहीं था. अगर बीजेपी की सरकार विकास कराना चाहती है तो आपको इसमें भी बुरा लगता है. 

सीएम योगी ने कहा कि आप गोरखपुर राजनीति करने गए थे, आपका विरोध व्यापारियों ने किया था. गोरखपुर के गलियारे में हमने अवैध अतिक्रमण हटाया. हम विकास कर रहे तो सपा को बुरा लग रहा हैं, सपा वहां राजनीति करने गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget