एक्सप्लोरर

'मुंबई की D कंपनी और दाऊद गिरोह को पालते थे', अब CM योगी ने किसे लिया निशाने पर?

UP News: सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि केवल परिवार की चिंता की किसी गैर सैफई वासी को यहां से सांसद बनाकर के भेजने का काम किया था तो भारतीय जनता पार्टी ने ही किया था.

CM Yogi Adityanath D Company Statement: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को एक और नए एक्सप्रेस-वे की सौगात दी है. सीएम योगी ने आज शुक्रवार (20 जून) को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा विकास की रफ्तार थमेगी नहीं अनवरत आगे बढ़ेगी क्योंकि यही विकास विकसित भारत का आधार बनेगा आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेगा. 

वहीं सपा पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि मुझे बताओ आपने मुख्यमंत्री को यहां से चुनाव जीता के भेजा था वो विश्वविद्यालय नहीं दे पाए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे नहीं दे पाए कितना बेवकूफ बनाया था. उन्होंने कहा कि महाराज सुहेलदेव के नाम पर आजमगढ़ में आज विश्वविद्यालय बन गया है और साथ-साथ यहां के मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज का भी निर्माण हो चुका है. 

सपा पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि केवल परिवार की चिंता की किसी गैर सैफई वासी को यहां से सांसद बनाकर के भेजने का काम किया था तो भारतीय जनता पार्टी ने ही किया था. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया देखो निरहुआ सांसद बना और नीलम सोनकर सांसद बनीं तो विकास आजमगढ़ में ध्रुत गति से आगे बढ़ा. 

डी कंपनी और दाऊद गिरोह को पालते थे- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि यह वही लोग हैं जो आज आपको गुमराह करने के लिए फिर से ईमानदारी का चेहरा दिखाने के लिए आपके पास आएंगे तब तो इन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे नहीं बनाया. महाराज सोहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय नहीं बनाया वे विकास नहीं करते थे वे तो मुंबई की डी कंपनी को पालते, डी कंपनी को दाऊद गिरोह को पालते थे. पार्टनरशिप करते थे उनके साथ मिलकर के बंदर बांट करते थे सुरक्षा में सेंध लगाते थे कोई आतंकी वारदात होती थी बदनाम आजमगढ़ होता था पहचान का संकट मेरे इन नौजवानों के सामने आता था.

संकट पैदा करने वाले को जहन्नुम का टिकट दे दिया जाएगा- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि आज तो ऐसा नहीं है देश की सुरक्षा में सेंध लगा कोई लगाएगा तो आजमगढ़ की पहचान पर संकट नहीं आएगा, बल्कि संकट पैदा करने वाले को पहले से ही जहन्नुम का टिकट दे दिया जाएगा. देश की सुरक्षा पर कोई खिलवाड़ नहीं यह नया भारत है और प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के दुश्मनों को स्पष्ट संदेश भी दे दिया है कोई भारत की सुरक्षा में सेंध लगाएगा आतंकवाद को भड़काएगा आतंकवाद को प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा तो घुस करके मारेंगे चाहे वहां सर्जिकल स्ट्राइक हो एयर स्ट्राइक हो. 

अंकुल कौशिक पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 8 सालों से हैं. इस समय वह एबीपी न्यूज़ में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं और वह शाम की शिफ्ट में यूपी डेस्क की जिम्मेदारी संभालते हैं. इससे पहले अंकुल कौशिक लाइव हिंदुस्तान (HT स्मार्ट), इंडिया न्यूज, वन इंडिया, राजस्थान पत्रिका (Catch News) में न्यूज डेस्क पर काम कर चुके हैं. उन्हें राजनीति पर लिखना बेहद पसंद है. अंकुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई अलीगढ़ की मंगलायतन यूनिवर्सिटी से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

वीडियोज

Crime News:लेडी कांस्टेबल के जाल में इंस्पेक्टर ?| Crime News
Madhya Pradesh News: बिटिया ने दिखाया नेताजी को 'आईना'! देर से आना सांसद को पड़ गया भारी
Rahul Gandhi on Vote Chori: वोट चोरी पर राहुल फुस्स 'बम'! | ABP News
UP Election 2027: सदन में अखिलेश..27 पर फोकस विशेष | CM Yogi | Akhilesh| Bharat Ki Baat with Pratima
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी विवाद बढ़ा… चुनाव आयोग पर उठ रहे बड़े सवाल! | Seedha Sawal | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
इंडिगो संकट के बीच DGCA पर बड़ी कार्रवाई की मांग, पायलट्स फेडरेशन ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
कोडीन कफ सिरप मामले में एक्शन में योगी सरकार, SIT गठित, ये 3 अफसर करेंगे जांच
IND vs SA: भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
भारत-दक्षिण अफ्रीका पहले टी20 में टूटे पांच बड़े रिकॉर्ड, हार्दिक-बुमराह ने रचा इतिहास
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
'तेरे इश्क में' ने वसूला बजट, फिर भी हिट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
RTI से वेतन और पेंशन वाले 'खुलासे' पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'प्रावधान भी यही है कि…'
Video: धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
धुरंधर के गाने पर पाकिस्तान में मची धूम, शादी में लोगों ने जमकर लगाए ठुमके- वीडियो वायरल
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
कभी एक्सपायर नहीं होते हैं ये 10 फूड! एक ही क्लिक में देख लें पूरी लिस्ट
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
​फिनलैंड में कमाई, भारत में बंपर फायदा- जानिए कुछ यूरो ही कैसे बनते हैं हजारों रुपये!
Embed widget