एक्सप्लोरर

'एक मुख्यमंत्री बदलने वाला है...', अखिलेश यादव ने डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य को बताया अनपढ़ आदमी

UP News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कुछ लोग हैं जो बीजेपी से मिले हुए होंगे वो चलवाते हैं कि मुख्यमंत्री बदलने वाला है. ये न्यूज चलती है सोशल मीडिया पर चलाते हैं पता नहीं बदलने हैं कि नहीं बदलने.

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज शुक्रवार (20 जून) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार पर हमला बोला. इसी दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अनपढ़ आदमी कह दिया. अब सपा मुखिया अखिलेश यादव का यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम लेकर एक सवाल किया गया. इस सवाल को सुनते ही अखिलेश यादव ने एक झटके में बोलते हुए कहा कि वो भी अनपढ़ आदमी हैं, क्यों नाम लेते हो उनका यार. उन्होंने कहा बेमतलब में नाम लेते हो, देखो ऐसा है अभी कुछ दिन पहले या एक दिन पहले ये बीजेपी चलवाती है कि एक मुख्यमंत्री बदलने वाला है, धोखा मत करना आप लोग, धोखा मत खाना. आप में से कुछ लोग हैं जो बीजेपी से मिले हुए होंगे वो चलवाते हैं कि मुख्यमंत्री बदलने वाला है. ये न्यूज चलती है सोशल मीडिया पर चलाते हैं पता नहीं बदलने हैं कि नहीं बदलने.

उन्होंने कहा जो मुख्यमंत्री और सरकार जातियों की लड़ाई कराता हो, जो मुख्यमंत्री जातियों की लड़ाई करा के सरकार लाभ लेना चाहती हो. कानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं, गाजियाबाद में क्या हुआ. बताओ जो एफआईआई लिखाने गया वहीं मार दिया गया. बताइए पूरे उत्तर प्रदेश में कोई लॉ एंड ऑर्डर नहीं है. 

बीजेपी सरकार शिक्षक और शिक्षा के खिलाफ- अखिलेश यादव

वहीं अखिलेश यादव ने कहा सरकार जनता की तरफ जब देखती है तो अंधी हो जाती है, बीजेपी सरकार शिक्षक और शिक्षा के खिलाफ है. बीजेपी रूढ़िवादी है, जितने स्कूल कम होंगे बीजेपी का विरोध कम होगा. बीजेपी शिक्षक और कर्मचारियों की विरोधी है और यह हृदयहीन सरकार है. स्कूलों से पहले प्रशासन के दफ्तरों में डिजिटल अटेंडेंस लगना चाहिए, बीदेपी सरकार को अब समझ आ गया होगा कि लोकतत्र में जनता सबसे ऊपर है. समाजवादियों ने हमेशा गुरुओं का सम्मान किया, जब भी मौका मिलेगा हम समस्याओं का समाधान करेंगे.

लखनऊ में जुमे की नमाज के बाद इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन, PM नेतन्याहू को बताया कातिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
'स्मृति ईरानी अब फ्यूज' BJP ने दी जिम्मेदारी तो कांग्रेस ने कसा तंज
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
बसपा में सस्पेंस खत्म, सतीश चंद्र मिश्रा पर मायावती ने लिया बड़ा फैसला
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget