एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: 'यूपी में त्योहारों पर बम वर्षा नहीं पुष्प वर्षा होती है', गोरखपुर में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज गुंडे-माफियाओं की यहां सिट्टी-पिट्टी गुम है. उन्‍होंने कहा कि यूपी बदल चुका है. छह वर्ष पूर्व इसकी पहचान दंगों और अराजकता से रही है.

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून के इतर काम करने की इजाजत किसी और को कतई नहीं है. मजबूत कानून व्यवस्था की देन है कि प्रदेश के लोगों के जान के दुश्मन बने माफिया को खुद जान के लाले पड़े हैं. आज बदले उत्तर प्रदेश में जनता को आतंकित करने वालों को कोर्ट जब सजा सुनाती है, तो उनकी पैंट गीली हो जा रही है. आज उत्तर प्रदेश में निवेशकों और उनकी पूंजी सुरक्षा की गारंटी है. सबकी सुरक्षा सरकार की जवाबदेही है. नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प है. उन्‍होंने कहा कि अब यूपी में त्योहारों पर बमवर्षा नहीं, पुष्प वर्षा होती है.

सीएम योगी शनिवार को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास बस रहे औद्योगिक गलियारे में गीडा के सेक्टर 27 में बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको की फ्रेंचाइजी मेसर्स वरुण बेवरेजेज के 1071 करोड़ रुपये के निवेश से लग रहे प्लांट का भूमि पूजन व शिलान्यास किया. इस अवसर पर ओयोजित समारोह में उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक दौर वह भी था जब गुंडे-माफिया कारोबारियों को धमकी देते रहे हैं. उनका अपहरण करते रहे हैं. 

'आज गुंडे-माफियाओं की यहां सिट्टी-पिट्टी गुम'
सीएम योगी ने कहा कि आज गुंडे-माफियाओं की यहां सिट्टी-पिट्टी गुम है. उन्‍होंने कहा कि यूपी बदल चुका है. छह वर्ष पूर्व इसकी पहचान दंगों और अराजकता से रही है. इस वर्ष जब रामनवमी पर देश के कुछ राज्यों में दंगे हो रहे थे, तब उत्तर प्रदेश में अमन चैन  कायम रहा है. प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में 33 लाख लोग पहुंचे और एक तिनका भी नहीं हिला. रामनवमी पर प्रदेश में एक हजार से अधिक शोभायात्राएं निकाली गईं. इन पर हिंदू-मुस्लिम पुष्पवर्षा कर रहे थे. 6 अप्रैल को हनुमत जयंती पर प्रदेश में 500 से अधिक शोभायात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गईं. सीएम ने कहा कि अब यूपी में पर्व त्योहार पर बमवर्षा नहीं, बल्कि पुष्पवर्षा होती है.

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता दंगों पर नहीं बल्कि विकास, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने वाली डबल इंजन सरकार पर विश्वास करती है. उन्होंने कहा कि इसी विश्वास की देन है कि उत्तर प्रदेश को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में करीब 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. निवेशकों को सभी ऑनलाइन सुविधाओं व इंसेंटिव के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय खुद मॉनिटरिंग करता है. उत्तर प्रदेश में अब हर तरह  शानदार कनेक्टिविटी है. जब तक यह उद्योग तैयार होगा तब तक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे भी पूर्ण हो जाएगा. पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे शुरू हो चुका है. गंगा एक्सप्रेसवे पर काम जारी है. नेपाल, बिहार, उत्तराखंड, छतीसगढ़, झारखंड तक फोरलेन की कनेक्टिविटी दी जा चुकी है. 

सीएम योगी ने कहा कि 2017 तक यूपी में सिर्फ दो एयरपोर्ट पूर्ण रूप से और दो आंशिक क्रियाशील रहे हैं. आज नौ एयरपोर्ट क्रियाशील हैं और 12 पर काम चल रहा है. यूपी जल्द ही पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य होगा. मेट्रो और रोपवे पर युद्धस्तर पर कार्य हो रहा है. उन्होंने कहा कि गोरखपुर से शानदार कनेक्टिविटी के चलते वरुण बेवरेजेज के उत्पाद तीन घण्टे में लखनऊ, दो घण्टे में वाराणसी पहुंच जाएंगे. यहां से बेहतरीन ट्रेन कनेक्टिविटी की सुविधा है. इतना ही नहीं, वाराणसी से वाटर वे की भी सुविधा मिल जाएगी. इन सब सुविधाओं से गोरखपुर में बना प्रोडक्ट देश-दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचेगा.

'50 हजार ग्रामीण अतिरिक्त आमदनी से जुड़ेंगे'
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा किसानों की आय कई गुना बढ़ाने की है. वरुण बेवरेजेज के प्लांट में आम, अमरूद, लीची जैसे फलों व दूध की आपूर्ति करके किसान और पशुपालक अपनी आय कई गुना बढ़ा सकेंगे. अकेले गोरखपुर के प्लांट से 1500 नौजवानों को रोजगार मिलेगा तो दस हजार ग्रामीण अतिरिक्त आमदनी स्रोत से जुड़ेंगे. वरुण बेवरेजेज के जब यूपी में तीन अन्य प्लांट लग जाएंगे तो छह हजार नौजवान रोजगार और 50 हजार ग्रामीण अतिरिक्त आमदनी से जुड़ेंगे. मुख्यमंत्री ने वरुण बेवरेजेज समेत सभी औद्योगिक संस्थाओं से कुशल मानव संसाधन (स्किल्ड मैनपावर) तैयार करने के लिए आगे बढ़कर पहल करने की अपील की.

सीएम ने कहा कि गोरखपुर में चार विश्वविद्यालय, सैकड़ों कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, आईटीआई हैं. इनके साथ मिलकर उद्योग की आवश्यकता के अनुसार मानव संसाधन को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए ताकि उद्योग शुरू होने के समय स्किल्ड मैनपावर की कोई कमी न रहे. उन्‍होंने कहा कि इससे नौजवानों को भी रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. मुख्यमंत्री ने कहा स्किल्ड मैनपावर से एक साल पहले पीएम मोदी के हाथों लोकार्पित गोरखपुर का खाद कारखाना 110 प्रतिशत क्षमता से उत्पादन कर रहा है. उन्होंने बताया कि युवाओं की तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार दो करोड़ युवाओं को टैबलेट-स्मार्ट फोन उपलब्ध करा रही है. अप्रेंटिसशिप के लिए आधा मानदेय अपने पास से दे रही है.

इस अवसर पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से आज पूर्वांचल औद्योगिक विकास की रोशनी से जगमगा रहा है. उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा-बसपा सरकारों ने कभी औद्योगिक विकास, रोजगार इसके बारे में नहीं सोचा. उन्होंने पूर्वांचल को माफिया दिए, गुंडागर्दी और बदहाली दी. मंत्री नंदी ने कहा कि मानवीय मूल्यों, जनसेवा और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन विरोधियों को करारा जवाब दिया है जो कहते थे कि यूपी में एमओयू हवा में होता है. हम रिकॉर्ड एमओयू तो करते ही हैं, उसे धरातल पर भी उतारते हैं. औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि 2017 और आज के उत्तर प्रदेश में जमीन-आसमान का अंतर है. योगी जी के नेतृत्व में उत्तम प्रदेश बन चुका उत्तर प्रदेश अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने को अग्रसर है.

गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखपुर में पेप्सिको का प्लांट कभी सपना था, आज सीएम योगी की पहल पर हकीकत है. प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों की खुशहाली के लिए सीएम योगी सपनों को हकीकत में बदल रहे हैं. विपक्षी दलों के नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आज पेप्सिको के इस प्लांट के भूमि पूजन से विरोधी जलभुनकर खाक हो गए होंगे. सांसद ने गोरखपुर के विकास को 'चौंचक ब्रांड'बताते हुए लोगों को सुझाव दिया कि वरुण बेवरेजेज को रोज 3 लाख लीटर दूध चाहिए इसलिए लोग  गाय, भैंस पालन कर आमदनी बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: 'जनता इनकी सरकार बदलने जा रही', गिरिराज सिंह के बयान पर सपा विधायक का पलटवार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह कोई दुर्घटना नहीं हत्या है', फरसा वाले बाबा की मौत पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'यह कोई दुर्घटना नहीं हत्या है', फरसा वाले बाबा की मौत पर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
हापुड़: अवैध संबंध में एक और हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा पति को उतारा मौत के घाट
हापुड़: अवैध संबंध में एक और हत्या, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा पति को उतारा मौत के घाट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई हाईटेक, जेवर में बनीं 5 नई चौकियां और 7 PCR तैनात
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा हुई हाईटेक, जेवर में बनीं 5 नई चौकियां और 7 PCR तैनात

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PAK के परमाणु हथियार-मिसाइलें US के लिए खतरा', तुलसी गाबार्ड के बयान से तिलमिला उठे शहबाज शरीफ, किया भारत का जिक्र
'PAK के परमाणु हथियार-मिसाइलें US के लिए खतरा', तुलसी गाबार्ड के बयान से तिलमिला उठे शहबाज
Mumbai News: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, आगरा से पुलिस ने पकड़ा
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार, आगरा से पुलिस ने पकड़ा
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल, बोलीं- 'बहुत बड़ी निराशा'
'टाइम वेस्ट, बोरिंग...', 'धुरंधर 2' पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेस, रणवीर सिंह की एक्टिंग पर भी खड़े किए सवाल
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर एक्शन, BJD ने 6 विधायकों को पार्टी से किया सस्पेंड
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर एक्शन, BJD ने 6 विधायकों को पार्टी से किया सस्पेंड
बांग्लादेश में नया बवाल, चुनावों को लेकर सरकार और BCB आमने-सामने, ICC को भी घसीटा
बांग्लादेश में नया बवाल, चुनावों को लेकर सरकार और BCB आमने-सामने, ICC को भी घसीटा
भारत भी बनाएगा छठी पीढ़ी का फाइटर जेट, इन देशों के साथ मिलाया हाथ, चीन और पाकिस्तान की बढ़ जाएगी धुकधुकी!
भारत भी बनाएगा छठी पीढ़ी का फाइटर जेट, इन देशों के साथ मिलाया हाथ, पाकिस्तान की बढ़ेगी धुकधुकी!
Switzerland Weapons Ban: स्विट्जरलैंड ने अमेरिका को हथियार देने से किया इनकार, जानें वहां से क्या-क्या मंगाता था US?
स्विट्जरलैंड ने अमेरिका को हथियार देने से किया इनकार, जानें वहां से क्या-क्या मंगाता था US?
मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? ये सेटिंग्स तुरंत ऑन करें
मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? ये सेटिंग्स तुरंत ऑन करें
Embed widget