एक्सप्लोरर

'त्योहारों से पहले प्रदेश की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त', CM योगी की नगर निगमों को चेतावनी

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्योहारों के समय सड़कें प्रदेश की छवि को दर्शाती हैं. इसलिए हर हालत में काम समय से और गुणवत्ता के साथ होना चाहिए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बड़ा भरोसा दिलाया है कि दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले पूरे प्रदेश की सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि चाहे हाईवे हों, एक्सप्रेस-वे हों, नगर की सड़कें हों या फिर गांव की गलियां, हर रास्ता सुचारु और सुरक्षित होना चाहिए. मुख्यमंत्री मंगलवार को लखनऊ में विभिन्न विभागों के साथ गड्ढामुक्ति और सड़क मरम्मत अभियान की समीक्षा कर रहे थे.

अधिकारियों ने बैठक में बताया कि प्रदेश में कुल 6.78 लाख सड़कें हैं, जिनकी लंबाई 4.32 लाख किलोमीटर है. इनमें से 44,196 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है. अब तक 21.67% प्रगति दर्ज की गई है. मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन विभागों की प्रगति कमजोर है, उन्हें तुरंत गति लानी होगी. लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सड़क नवीनीकरण में 84.82% प्रगति की है. जबकि ग्रामीण विकास, नगर विकास और अन्य विभाग पीछे चल रहे हैं. मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि अब कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी.

सीएम योगी की नगर निगम को चेतावनी

त्योहारों को देखते हुए 649 मार्ग संतोषजनक स्थिति में हैं, लेकिन 114 मार्ग बेहद खराब पाए गए हैं. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इन सभी मार्गों की तुरंत मरम्मत हो, ताकि त्योहारों पर आम जनता को परेशानी न उठानी पड़े. उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय सड़कें प्रदेश की छवि को दर्शाती हैं. इसलिए हर हालत में काम समय से और गुणवत्ता के साथ होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने नगर निगमों को चेतावनी दी कि अवस्थापना कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता रखें. उन्होंने कहा कि अगर कार्य में देरी या गड़बड़ी मिली तो महापौरों के अधिकारों पर पुनर्विचार होगा. साथ ही जिन नगर निगमों पर ईईएसएल का बकाया है, उसका तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया गया.

यूपी सरकार ने पहले भी चलाया है गड्ढामुक्त सड़क अभियान

इस बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर बनाने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि अब तक अधिकतर सड़कें पूर्व-पश्चिम दिशा में बनी हैं. अब जरूरत है कि नेपाल सीमा से लेकर प्रदेश के दक्षिणी छोर तक एक मजबूत कॉरिडोर बने.इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले भी “गड्ढामुक्त सड़क अभियान” चलाया है. वर्ष 2017 में योगी सरकार ने यह संकल्प लिया था कि प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढामुक्त होगी.

हालांकि लगातार बारिश, भारी ट्रैफिक और समय पर मरम्मत न होने से कई सड़कें दोबारा खराब हो जाती हैं. यही कारण है कि सरकार अब हर साल त्योहारों से पहले सड़क सुधार अभियान चलाती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि यह अभियान आम जनता की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ा है. सभी अधिकारी इसे प्राथमिकता से पूरा करें और रोजाना प्रगति की रिपोर्ट शासन को दें.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget