एक्सप्लोरर

CM योगी ने कहा- लखनऊ के बाद गाजियाबाद जुटाएगा म्युनिसिपल बॉन्ड से पैसा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ नगर निगम के म्युनिसिपल बॉन्ड की बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्टिंग हो गई अब गाजियाबाद भी म्युनिसिपल बॉन्ड से पैसा इकट्ठा करेगा. उत्तर भारत के किसी नगर निगम द्वारा पहली बार किए गए इस प्रयास को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नए युग की शुरूआत बताया.

मुंबई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थानीय निकाय होगा, जो म्युनिसिपल बॉन्ड जारी कर पैसा जुटाएगा. आदित्यनाथ ने बुधवार यहां लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) के बांड की सूचीबद्धता के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ इस मार्ग से पैसा जुटाने वाला उत्तर प्रदेश का पहला और राष्ट्रीय स्तर पर सातवां शहर है. एलएमसी ने पिछले महीने म्यूनिसिपल बांड से 200 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

मुख्यमंत्री ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताते हुए कहा कि अन्य शहर मसलन गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी भी इस मार्ग से संसाधन जुटाएंगे.

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि जल्द हम यहां गाजियाबाद नगर निगम का बांड सूचीबद्ध होने के अवसर के लिए उपस्थित होंगे. ’’

एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजार बीएसई में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बांड निर्गम के जरिये धन जुटाने से किसी नगर निगम का लेखा व्यवहार और अन्य प्रणालियों में सुधार होता है. उन्होंने कहा कि 10 साल का यह निर्गम ऐसे समय आया है जबकि ऋण दरें पिछले एक दशक के सबसे निचले स्तर पर हैं. यह दूसरी सबसे निचली कपून दर 8.5 प्रतिशत के साथ लाया गया है.

योगी आदित्यनाथ ने संसाधन जुटाने में देश की वित्तीय राजधानी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ‘महालक्ष्मी मंदिर’ एक सदी से अधिक से देश की आर्थिक प्रगति में योगदान दे रहा है.

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी आशुतोष टंडन, सतीश महाना और सिद्धार्थ नाथ सिंह और लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे.

मुख्यमंत्री ने मंगलवार शाम को यहां पहुंचने पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मुलाकात की थी. उनका बुधवार को बॉलीवुड की अन्य हस्तियों तथा टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन सहित अन्य उद्योपतियों से भी मिलने का कार्यक्रम है.

बीजेपी कर रही मिशन 2022 की तैयारी, बैठकों का दौर जारी, चुनावी रणनीति पर हो रही है चर्चा

काशी की तर्ज पर अब अयोध्या में भी शुरू होगी क्रूज सेवा, पर्यटकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ.आर.राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
देवीधुरा में अब नहीं सताएगा जाम, बनेगी मल्टी लेवल पार्किंग
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला
'ईरान मिसाइल दुबई पर मार रहा था तकलीफ इन्हें होती थी, क्योंकि...', CM योगी का विरोधियों पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget