एक्सप्लोरर

काशी की तर्ज पर अब अयोध्या में भी शुरू होगी क्रूज सेवा, पर्यटकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, केंद्र सरकार जल्द ही इस पवित्र शहर में सरयू नदी पर 'रामायण क्रूज टूर' सेवा शुरू करेगी.

वाराणसी: काशी की तर्ज पर अब अयोध्या में क्रूज सेवा शुरू होने जा रही है. उम्मीद है कि अगले दीपोत्सव के दिन अयोध्या में रामायण क्रूज सेवा शुरू हो जाएगी. नया घाट से गुप्तार घाट के बीच इस सेवा को शुरू किया जाएगा. क्रूज के सफर के दौरान 45 से 60 मिनट रामायण पर आधारित फिल्म पर्यटकों को दिखाई जाएगी. क्रूज पर एक बार में 80 लोग बैठ सकेंगे.

क्रूज पर बने होंगे सेल्फी प्वाइंट अयोध्या का क्रूज काशी के क्रूज से थोड़ा बड़ा होगा जिसमें सेल्फी प्वाइंट बने होंगे. भगवान श्रीराम पर आधारित साज सज्जा होगी, धनुष होगा, गदा होगी यानी पर्यटकों को लुभाने और उन्हें अयोध्या और भगवान श्रीराम के चरित्र को बताने की पूरी तैयारी है. दो मंजिला क्रूज का नीचे का हिस्सा वातानुकूलित होगा और ऊपर के हिस्से में शाकाहारी व्यंजन परोसा जाएगा.इसे लेकर सरकारी मंजूरी मिल गयी है और अब क्रूज के संचालन को लेकर तेजी आ गयी है.

आपको बता दें कि काशी में क्रूज सेवा के शुरू होने के साथ ही यहां का आकर्षण अलग हो गया है बीते दिनों देव दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री ने क्रूज में बैठकर सफर किया था. काशी में अयोध्या की तर्ज पर दीपोत्सव हुआ था, लेजर शो हुआ था अब काशी की तर्ज पर अयोध्या में क्रूज की सेवा शुरू होने वाली है जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर है.

हर साल लगभग 2 करोड़ पर्यटक अयोध्या आते हैं क्रूज के मालिक विकास की मानें तो रामायण क्रूज आने वाले दिनों में अयोध्या आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का कद होगा.यूपी पर्यटन आंकड़ों के अनुसार, हर साल लगभग 2 करोड़ पर्यटक अयोध्या आते हैं. राम मंदिर के पूरा होने के बाद, यह माना जा रहा है कि पर्यटकों की आमद और बढ़ जाएगी.

'रामायण क्रूज टूर' न केवल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि यह क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget