एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी के रोड शो से पहले मैनपुरी में बुलडोजर की लगी लाइन, देखें Video

UP Lok Sabha Election 2024: मैनपुरी में सीएम योगी के रोड शो से पहले सड़कों पर बुलडोजर की धमक दिखाई दी. सीएम योगी का स्वागत करने के लिए कई बुलडोजर कतारबद्ध होकर खड़े रहे.

UP Lok Sabha Chunav 2024: मुलायम सिंह यादव के गढ़ मैनपुरी जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी सारे समीकरण साध रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गुरुवार को मैनपुरी में बीजेपी प्रत्याशी जसवीर सिंह के समर्थन में रोड शो किया और जनता से बीजेपी प्रत्याशी को जिताने की अपील की. वहीं बुलडोजर बाबा के नाम से जाने जाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड से पहले मैनपुरी बुलडोजर की धमक दिखी. सीएम योगी के रोड शो से पहले जब कई बुलडोजर की रैली एक साथ निकाली गई तो देखने वाले भी हैरान रह गए.

मैनपुरी में लोग उस वक्त हैरत में पड़ गए जब करीब 50 संख्या में बुलडोजर एक साथ रैली निकाली गई. सीएम योगी के रोड शो से पहले युवाओं ने शहर में बुलडोजर रैली निकाली. सीएम योगी के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर कई और चौराहे पर बुलडोजर खड़े नजर आए. मुख्यमंत्री योगी के मैनपुरी पहुंचने पर बुलडोजर पर खड़े युवाओं ने पुष्पवर्षा की और बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाए.

बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो
सूबे मुखिया योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मैनपुरी में चुनावी सभा और रोड शो करने पहुंचे. योगी आदित्यनाथ ने यहां  बीजेपी प्रत्याशी जसवीर को जिताने की अपील जनता से की. मैनपुरी में रोड शो के सहारे सीएम योगी ने जाति समीकरण साधने का प्रयास किया. मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी की तरफ से वर्तमान सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने मैनपुरी में जीत हासिल की. इससे पहले वह कन्नौज से दो बार चुनाव जीत चुकी हैं. 

आपको बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होनी है. मतदान से पहले वोटरों को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां हर हथकंडे अपना रही हैं. मैनपुरी सीट पर किस पार्टी का कब्जा होगा ये तो चुनाव नतीजों के बाद पता चलेगा लेकिन चुनाव से पहले मैनपुरी में सियासी चहल कदमी तेज होती जा रही है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: गाजीपुर की पॉलिटिक्स में 'संजीवनी और कालनेमि' की एंट्री, बीजेपी नेता ने अंसारी परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget