एक्सप्लोरर

'कुछ लोग चोरी और सीनाजोरी..', हाथरस हादसे पर सीएम योगी ने दिया अखिलेश यादव को जवाब

Yogi Adityanath News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग दुखद घटना में राजनीति कर रहे है. कुछ लोग चोरी भी और सीनाजोरी भी कर रहे है.

Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान हुए हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को जवाब दिया है. सीएम योगी ने इस घटना के पीछे साजिश की ओर इशारा किया है. इसके साथ ही इस पर हो रही राजनीति को दुखद बताया. सीएम योगी ने कहा कुछ लोग चोरी भी कर रहे हैं और सीनाजोरी भी कर रहे हैं, 

मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज घटना स्थल का दौरा किया. सीएम ने पीड़ितों से भी मुलाकात की और घायलों का हाल-चाल जाना. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना की न्यायिक जांच होगी. हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इसकी जांच करेंगे. अगर कोई घटना घटित हुई है तो इसके पीछे किसकी साजिश है कौन इसके पीछे हैं. 

अखिलेश यादव को दिया जवाब
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों को जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग दुखद घटना में राजनीति कर रहे है. कुछ लोग चोरी भी और सीनाजोरी भी कर रहे है. इन सज्जन के संबध किसके साथ है ये जाँच का विषय हैं. सीएम योगी ने इस दौरान साजिश की आशंका जताई और कहा कि इस घटना के पीछे साजिश है. ये घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है. 

उन्होंने कहा, इस तरह के कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था सेवादार ही संचालित करते हैं.  सेवादारों ने प्रारंभिक तौर पर मामले को दबाने की कोशिश की. हादसे के बाद सेवादार मौके से भाग गए. जबकि उन्हें व्यवस्था को सुदृढ़ करना चाहिए था. एडीजी ज़ोन ने रिपोर्ट दी है. इस हादसे की तह तक जाना जरूरी है. इस प्रकार की घटना केवल हादसा नहीं होता है. हादसे में लोग मरते गए और सेवादार वहां से भाग गए. 

दरअसल सपा अध्यक्ष ने इस हादसे के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार बताया था. अखिलेश यादव ने कहा कि ये सारी जिम्मेदारी प्रशासन की बनती है. उन्होंने इतने लोगों को रोका क्यों नहीं और अगर इतने लोग आ रहे थे तो इंतजाम क्यों नहीं किए गए. सरकार की वजह से जानें गई है. सरकार की वजह से एंबुलेंस नहीं मिली, ऑक्सीजन नहीं मिल पाई, सरकार की वजह से दवाई नहीं मिली और सरकार की वजह से ही शवों को इस तरह ले जाया गया. ये पूरी सरकार की जिम्मेदारी है.

यूपी के पुजारियों और पुरोहितों को लेकर बड़ा फैसला, सीएम योगी ने की तोहफा देने की तैयारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget