एक्सप्लोरर

CM Yogi Adityanath ने रखा सरकार के कामकाज का ब्यौरा, कहा- सभी वर्गों को मिला सरकारी योजना का लाभ

CM Yogi Adityanath: यूपी सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कामकाज का ब्यौरा जनता के सामने रखा. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

CM Yogi Adityanath Government Report Card: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज अपनी सरकार के काम-काज का लेखाजोखा सामने रखा. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) का आभार जताया. उन्होंने कहा कि, केंद्र से हमें लगातार सहयोग मिला जिससे हमने सभी योजनाओं को अच्छी तरह से लागू किया. सीएम योगी ने कहा कि, पहले की सरकारों के कार्यकाल में यूपी की क्या दशा थी, ये किसी से छिपी नहीं थी.

सीएम योगी ने कहा कि, पहले सरकारी योजना का हाल क्या होता था, ये सभी जानते हैं. हमारी सरकार ने सभी वर्गों तक पूरी इमानदारी के साथ सरकारी योजनाओं को पहुंचाया. आपदा के वक्त सरकार ने हर स्तर पर लोगों को सहायता पहुंचाई. उन्होंने बताया कि, कोरोना काल में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया.

दंगा मुक्त हुआ यूपी

उन्होंने कहा कि, यूपी में पहले हर तीसरे चौथे दिन दंगा हुआ करता था, लेकिन हमारी सरकार ने प्रदेश को दंगामुक्त बनाया. वहीं, उन्होंने कहा कि हमने माफिया और अपराधियों पर कानून की दायरे में कार्रवाई की. सीएम योगी ने कहा कि, हमने 1800 करोड़ की सरकारी संपति जब्त की और अवैध निर्माण पर कार्रावाई की.

पारदर्शी भर्तियां

सरकारी नौकरियों को लेकर सीएम योगी ने कहा कि, पहले कुछ परिवारों को लिए ये वसूली का काम होता था. उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार ने पार्दर्शी तरीके से सरकारी नौकरी में भर्ती शुरू की. सीएम ने कहा कि, साढ़े चार लाख युवाओं को हमारी सरकार ने नौकरी दी. किसी भी भर्ती में कोई दलाली नहीं हुई. उन्होंने कहा कि, पहले की सरकारों में वर्षों से नौकरी लंबित पड़ी थी.

इसके अलावा सीएम ने बताया कि, यूपी पुलिस में 30 हजार महिला आरक्षियों की भर्ती की गई. बेसिक शिक्षा परिषद में ज्यादातर महिलाओं की भर्ती की गई. उन्होंने बताया कि, प्रदेश में 50 नये महाविद्यालय बनाये जा रहे हैं. 

यूपी में तीन लाख करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि, यूपी में कानून व्यवस्था ऐसी थी कि, निवेश नहीं था और इज ऑफ डुइंग के मामले में प्रदेश का 14वां स्थान था. लेकिन हमारी सरकार ने कानून-व्यवस्था में सुधार करते हुए यूपी में पहले इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया. और खास बात ये है कि, अब देश और दुनिया का उद्योगपति प्रदेश में निवेश का इच्छुक है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, यूपी में तीन लाख करोड़ का निवेश हुआ है. उन्होंने कहा कि यूपी अब इज ऑफ डुइंग में दूसरे स्थान पर आ गया है.

उन्होंने कहा कि, यूपी में सुरक्षा का वातावरण बनाया गया. बहन-बेटी की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्कवॉयड बनाया गया.

 

ये भी पढ़ें.

योगी सरकार पर Akhilesh Yadav का बड़ा हमला, कहा- 'ठग का साथ, ठग का विकास, ठग का विश्वास, ठग का प्रयास'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
आयुष्मान योजना से बाहर हुए UP के 184 प्राइवेट अस्पताल, नियमों की अनदेखी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget