एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कानपुर की इन हारी सीटों पर सीएम योगी लगाएंगे नैया पार! जानें क्या है बीजेपी का प्लान

UP Assembly Election: सीएम योगी आज कानपुर में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. बीजेपी ने जिले की हारी सीटों पर जीत के लिए प्लान तैयार किया है.

CM Yogi Adityanath in Kanpur: सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में बीजेपी (BJP) की नैया पार कराने में जुटे हैं. पार्टी का खास फोकस उन सीटों पर है जिन सीटों पर पिछले चुनाव में हार मिली थी. लिहाजा योगी भी ऐसी सीटों पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसी सिलसिले में योगी आदित्यनाथ आज कानपुर आ रहे हैं. योगी यहां 500 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे. इस जनसभा को खास इस लिए माना जा रहा है क्योंकि योगी इससे पार्टी के लिए चुनावी आगाज करने जा रहे हैं.

हारी सीटों के लिए बीजेपी का प्लान
बीजेपी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी की दुखती रग बनी सीसामऊ, कैंट और आर्य नगर सीटों को ध्यान में रखकर जनसभा स्थल का चयन किया गया है. दरअसल साल 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को इन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था. चुनावी तैयारियों में विपक्षी दलों से आगे रहने वाली बीजेपी ने इस बार भी अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है. संगठन के थिंक टैंक का मानना है कि अगर हिन्दू वोट एक एकजुट हो गया तो हारी हुईं तीनों सीटें इस बार बीजेपी के खाते में होगी.

आर्य नगर विधानसभा की बात करें तो ये विधानसभा कभी बीजेपी का गढ़ रही है. परिसीमन से पहले ये जनरलगंज विधानसभा थी जिसमें सबसे ज्यादा ब्राह्मण और बनिया वोटर हैं. इसके बाद मुस्लिम मतदाता का नंबर आता है. सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद आर्य नगर विधानसभा में ब्राह्मण और मुस्लिम मतदाताओं का सपा के प्रति रुझान बढ़ा और बीजेपी के गढ़ में सपा ने जीत दर्ज की. दिग्गज बीजेपी नेता सलिल विश्नोई 5 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए थे. इस बार बीजेपी ने इस सीट पर ब्राह्मणों की नाराज़गी दूर करने के लिए पार्टी ब्राह्मण नेताओं में एक अरुण पाठक को सक्रिय किया है.

नए परिसीमन के बाद बनी कैंट विधानसभा में सबसे ज्यादा मुस्लिम मतदाता थे. करीब 40 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम वोटर हैं. ऐसे में बीजेपी की जीत यहां सबसे ज्यादा कठिन है. हालांकि 2012 के चुनावों में मुस्लिम वोटों का बंटवारा हुआ, तो बीजेपी के रघुनंदन भदौरिया विधायक बन गए थे, लेकिन जब 2017 में सपा और कांग्रेस गठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में आई तो मुस्लिम वोटों के सहारे सोहेल अख़्तर अंसारी लगभग 9 हजार वोटों से रघुनंदन भदौरिया से जीत गए. 

सीसामऊ में बड़ी लड़ाई
सबसे बड़ी लड़ाई सीसामऊ विधानसभा को लेकर है. यहां विधायक इरफ़ान सोलंकी को विधायकी विरासत में मिली है. तीन बार से इरफान खुद विधायक हैं जबकि इरफान से पहले इनके पिता हाजी मुश्ताक सोलंकी आर्य नगर विधानसभा से विधायक रहे. उनकी मृत्यु के बाद खाली हुई सीट पर इरफ़ान सोलंकी विधायक हैं. वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर सपा को कांग्रेस से गठबंधन का फायदा मिला और लगभग 5 हजार मतों के अंतर से इरफान ने भाजपा प्रत्याशी को हराया.

ये भी पढ़ें:

SP Leader Protest: मनीष गुप्ता के घर पर जुटे सपा कार्यकर्ता, पत्नी हाथ जोड़कर बोलीं- राजनीति ना करें

Manish Gupta News: 'ठोको नीति' के कारण जा रही है लोगों की जान, पीड़ित परिवार को मिले 2 करोड़ की मदद- अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांशीराम को मिले भारत रत्न', राहुल गांधी के मंच से प्रस्ताव, BJP बोली, 'जब तक...'
'कांशीराम को मिले भारत रत्न', राहुल गांधी के मंच से प्रस्ताव, BJP ने क्या कहा?
Haridwar News: आवारा सांड ने सड़क किनारे खड़े 75 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
हरिद्वार: आवारा सांड ने सड़क किनारे खड़े 75 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
UP पुलिस भर्ती की परीक्षा कल, आज अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी खबर, मिलेंगे एक्स्ट्रा पांच मिनट
UP पुलिस भर्ती की परीक्षा कल, आज अभ्यर्थियों के लिए आई बड़ी खबर, मिलेंगे एक्स्ट्रा पांच मिनट
UP Politics: अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग
अखिलेश, मायावती को पीछे छोड़ UP में इस मुद्दे पर कांग्रेस निकली आगे, लखनऊ में कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
Embed widget