एक्सप्लोरर

Guru Nanak Jayanti 2023: प्रकाश पर्व पर लखनऊ के गुरुद्वारे में पहुंचे सीएम योगी, कहा- 'आज पूरी दुनिया में छाए हुए हैं सिख'

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरु नानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाश पर्व के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां उन्होंने सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी हैं.

Guru Nanak Jayanti 2023: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजधानी लखनऊ में गुरु नानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाश पर्व के मौके पर आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मंच से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी हैं. सीएम योगी लखनऊ के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. 

गुरु नानक देव जी महाराज के 554वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरी दुनिया में सिख छाए हुए हैं और मुगलों का कहीं भी अता-पता नहीं है. उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी द्वारा रखी गई नींव को और मजबूत करना हर भारतीय का दायित्व है. उनका कहना है कि जब बड़े-बड़े राजा मुगलों की अधीनता स्वीकार कर रहे थे, तब सिख गुरुओं ने ही देश-धर्म की रक्षा की थी. उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान और देश-धर्म को बचाने के लिए गुरुओं ने सर्वोच्च बलिदान दिया था.

प्रदेश वासियों को दी बधाई

गुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'महान संत, सिख पंथ के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटिशः नमन एवं सभी सिख बंधुओं, श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! मानवता के कल्याण को समर्पित उनकी शिक्षाएं समतामूलक समाज की स्थापना की राह दिखाती हैं.'

देश के लिए सिखों ने दिया बलिदान

कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए सीएम योगी ने कहा 'सिख गुरुओं का त्याग, बलिदान और साधना देश और धर्म के लिए अनुकरणीय बना रहा है. गुरु नानक साहब से पूरा भारत प्रेरित था.' उन्होंने आगे कहा कि 'जाति और धर्म के बंधन से मुक्त होकर कार्य करने के लिए प्रेरणा भी गुरु नानक ने सीखाई.' उनका कहना है कि देश और धर्म के लिए हजारों सिखों के बलिदान की कथा, देश को एक नई शक्ति, एक नई प्रेरणा प्रदान करती है. उन्होंने आगे कहा कि खालसा एक पंथ नहीं है, देश और धर्म की रक्षा करने के लिए गुरु कृपा से निकला हुआ तेज है, प्रकाश पुंज है. 

यह भी पढ़ेंः 
Prayagraj Laraib Hashmi: लारेब हाशमी के पड़ोसियों ने किया बड़ा खुलासा, बोले- अंदाजा भी नहीं था कि वो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
महोबा: PDA महापंचायत में गरजे सपा नेता, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget