एक्सप्लोरर

यूपी सरकार के तीन साल...मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकार की उपलब्धियों का लेखा-जोखा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। प्रेस कॉफ्रेंस करते हुये उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था की हालत बदतर थी...हमने आमूल चूल सुधार किये

लखनऊ, एबीपी गंगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के तीन साल पूरा होने पर उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया। इस मौके पर उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पटरी से उतर चुकी कानून व्यवस्था दुरुस्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व हमारा संबल बना रहा। उन्होंने कहा कि देखते ही देखते उत्तर प्रदेश ने कीर्तिमान स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 68 वर्ष बाद उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। उन्होंने वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट, इन्वेस्टर सम्मिट, 21 फोकस सेक्टर पॉलिसी, फोर लेन कनेक्टिविटी, एयर ट्रांसपोर्ट को अपनी उपलब्धियों में गिनाया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी चुनौतियों को अवसर में बदलने में सफलता मिली, चुनौतियों ने ही हमें जूझने की प्रेरणा दी। उत्तर प्रदेश देश के अंदर नए प्रतिमान स्थापित हुए ।

कुंभ आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कुंभ का भव्य आयोजन कराया जो दुनिया के लिए यूनिक इवेंट बना। प्रवासी भारतीयों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से रोजगार सृजन किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में सात एयरपोर्ट हैं, इसके अलावा प्रदेश में 11 एयरपोर्ट बनने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 40 फीसदी अपना काम कर चुकी है। अगले वर्ष तक हम उसे जनता के लिए खोल देंगे।

बिजली आपूर्ति को लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज 75 जिलों में बिजली की आपूर्ति हो रही है, उन्होंने कहा कि इससे पहले 4-5 जनपदों में बिजली की आपूर्ति हो पाती थी। साथ ही उन्होंने कहा कि एक करोड़ 24 लाख से अधिक लोगों को निःशुल्क विद्युत का कनेक्शन देने का काम किया। एक लाख 67 हज़ार गांव तक विद्युतीकरण का कार्य हुआ।

मेट्रो विस्तार पर मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुये कहा कि आज 4 शहर मेट्रो के लिए तैयार हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना, ये सब वो योजना थी जिसे हर व्यक्ति तक पहुंचाना था। प्रदेश के अंदर चाहे आयुष्मान बीमा के माध्यम से 5 लाख तक का इलाज देना रहा हो या लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का काम रहा हो और चाहे 1947 से 2016 तक का मेडिकल कॉलेज की संख्या रही हो। सभी क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी से काम किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अंदर तीन साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां पुलिस लाइन नहीं थी वहां उसकी व्यवस्था की गयी। कानून व्यवस्था बेहतर हुई। अपराध नियंत्रण पर आंकड़े रखते हुये सीएम ने कहा कि डकैती के मामले में 60 फीसदी की कमी आई है, बलवा के मामले 27 फीसदी कम हुए है, बलात्कार के मामले भी कम हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए आवास की व्यवस्था की गई है। हमारे प्रदेश में 18 कमिशनरी में एक-एक फॉरेंसिक लैब होगी, इसके लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। रोजगार सृजन पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तीन साल में 33 लाख से अधिक नौजवानों को रोजगार दिया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
'अकेले हो गए है...' संजय सिंह से मुलाकात पर BJP ने अखिलेश यादव को घेरा
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
मेरठ: SP ऑफिस में किसान नेताओं की पिटाई पर एक्शन, इंस्पेक्टर सस्पेंड
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह को किया नमन, बोले- उनकी शहादत पीढ़ियों के लिए प्रेरणा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget