एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath Exclusive: सीएम योगी से सवाल, 'आप खुद अपने लिए 10 में से कितने नंबर देंगे', जानिए- मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

Yogi Adityanath Interview 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में एबीपी न्यूज़ से एक्सक्यूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए.

Yogi Adityanath Interview: यूपी में विधानसभा चुनाव के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए. सीएम योगी से सवाल पूछा गया कि बतौर मुख्यमंत्री वह खुद को कितने नंबर देंगे, इसपर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी. वहीं, सपा पर जमकर निशाना साधा.

बातचीत के दौरान ये पूछे जाने पर कि बतौर मुख्यमंत्री वह खुद को कितने नंबर देंगे, इसपर उन्होंने कहा, 'मैं खुद को नंबर दूंगा तो ये अन्याय होगा. 10 मार्च के बाद जनता नंबर देगी.' इसके बाद उनसे पूछा गया, 'वो दो काम जिस पर गर्व है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ' यूपी को लेकर जो धारणा थी वो बदली है. अराजकता, दंगा और गुंडागर्दी की धारणा लोगों के मन में बदली है. आज मैं कह सकता हूं कि यूपी के बारे में धारणा बदली है. यूपी जैसा राज्य भी तरक्की करेगा ये एक सपना था, लेकिन योजनाओं में पारदर्शिता आई ये दूसरी चीज है.'

5 साल में क्या योगी आदित्यनाथ बदले हैं?

सीएम योगी से पूछा गया, '5 साल में क्या योगी आदित्यनाथ बदले हैं?' इसपर सीएम योगी ने कहा कि पहले मैं एक सांसद था तो मंचों पर अपनी बात रखता था, मैं फैसले लेने की स्थिति में नहीं था. लेकिन 2017 के बाद फैसले लेने की ताकत आई, जिसके बाद मेरे अंदर जिम्मेदार और जवाबदेह भी बनाया. हम समस्या से समाधान की तरफ गए.

घूंघट पर आपकी क्या राय है?

सीएम योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछा गया- 'घूंघट पर आपकी क्या राय है?', इसपर उन्होंने कहा, 'घर में यदि कोई घूंघट रखता है, बाजार जाने पर रखता है, इसमें कोई समस्या नहीं है लेकिन यदि कोई संस्था में जा रहा है तो ऐसे में ड्रेस कोड को लागू करना पड़ेगा. घर के अंदर आप क्या पहन रहे हैं ये आपका विषय है, सार्वजनिक स्थान पर आप क्या पहन के जा रहे हैं ये आपका विषय है, उसपर कोई टिपण्णी नहीं है लेकिन संस्था का अनुशासन बनाए रखना जरुरी है. कोई हिंदू लड़की घूंघट डालकर स्कूल नहीं जाती है, स्कूल के ड्रेस कोड को मानती है. हमें उस ड्रेस को मानना पड़ेगा.'

विकास के मुद्दे पर कही ये बड़ी बात

सीएम योगी ने कहा कि हिंदुत्व के कारण ही सबका साथ और सबका विकास है. हमारा काम बिना भेदभाव के विकास और न्याय लोगों तक पहुंचाना है. सबका विश्वास सबके अपने मन के मुताबिक हो सकता है. हमें वोट बनाने की जरूरत नहीं है. सीएम से सवाल पूछा गया कि क्या आप मुस्लिमों से चिढ़ते हैं? इसपर उन्होंने कहा, 'किसी से नहीं चिढ़ता. मैं सबके साथ सबके विकास की बात करता हूं. लोग कहते हैं कि आपका बुलडोजर धर्म देखकर चलता है. लोगों के दृष्टिदोष का उपचार मैं नहीं कर सकता. पेशेवार माफिया और अपराधी अगर मुस्लिम हैं तो उसका मैं क्या कर सकता हूं. उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: जीतने के बाद कभी न दिखने वाले बीजेपी प्रत्याशी का प्रचार के दौरान हुआ विरोध, विधायक ने दी ये सफाई

UP Election 2022: बलरामपुर में बीजेपी पर बरसे Akhilesh Yadav, कहा- 'डबल इंजन सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार डबल हुआ'

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget