एक्सप्लोरर

यूपी की इस जगह को मिली नई पहचान, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

UP News: लखनऊ का हुसैनगंज चौराहा सबसे व्यस्ततम चौराहों में आता है. लेकिन अब से इसका नाम बदल गया है. सीएम योगी ने ऐलान किया आज से इसका नाम महाराणा प्रताप के नाम से जाना जाएगा.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का सबसे व्यस्ततम हुसैनगंज चौराहे के नाम बदल दिया गया है. आज इस इस चौराहे को महाराणा प्रताप के नाम से जाना जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महाराणा प्रताप की जयंती पर इसका ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता का का जिक्र करते हुए कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण समय में उनका जीवन एक नई प्रेरणा देता है. 

लखनऊ में आज महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर हुसैनगंज चौराहे पर लगी महाराणा प्रताप प्रतिमा के सौंदर्यीकरण के लोकार्पण का कार्यक्रम था जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि आज के चुनौतीपूर्ण समय में उनका जीवन नई प्रेरणा देता है. हल्दीघाटी की लड़ाई का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा ने वनवासियों और गिरिवासियों की सेना के साथ अकबर की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था. 

हुसैनगंज चौराहे के नाम बदला
सीएम योगी ने अपने संबोधन में महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और गुरु गोविंद सिंह जैसे वीर योद्धाओं को भी नमन किया. ये कार्यक्रम सपा से बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने आयोजित किया था. जिसमें बागी विधायक अभय सिंह, मंत्री राकेश सचान, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे. सीएम ने राकेश सिंह और मानवेंद्र सिंह को चौराहे के सुंदरीकरण के लिए बधाई दी और कहा कि ये चौराहा अब से महाराणा प्रताप सिंह चौराहे के नाम से जाना जाएगा. 

सीएम योगी ने बताया कि 1998 में उन्होंने ही इस चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना का प्रस्ताव दिया था. लखनऊ, गोरखपुर और प्रयागराज में तीन मूर्तियां स्थापित की गई थीं. जिनका उद्घाटन कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं ने किया था. 

सीएम योगी ने इसे लेकर एक पोस्ट भी किया और लिखा- 'हिंदुआ सूर्य' भारत माता के महान सपूत, राष्ट्र नायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. स्वदेश और स्वधर्म के लिए उनका त्याग और बलिदान वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा बना रहेगा. उनके श्री चरणों में कोटि-कोटि नमन! 

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बृजभूषण शरण सिंह के बेटे ने लिया बड़ा फैसला, ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget