एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: अयोध्या में लागू होगा स्वच्छता का 'कुंभ मॉडल', सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

Ram Mandir Inauguration: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में साफ-सफाई को लेकर सख़्त निर्देश दिए और कहा कि रामनगरी में स्वच्छता का कुंभ मॉडल लागू किया जाए.

Yogi Adityanath Ayodhya Visit: 2024 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला अयोध्या दौरा भी विकास और स्वच्छता को ही समर्पित रहा. उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि रामनगरी स्वच्छतम व सुंदरतम नजर आए. यहां भी स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल लागू करें. सड़कों पर कहीं भी धूल उड़ती न दिखे, शौचालयों की प्रतिदिन सफाई हो. इसके साथ ही सीएम योगी ने विकास कार्यो को लेकर भी अफसरों को जरुरी दिशा निर्देश दिए. 
 
सीएम योगी मंगलवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे, यहां उन्होंने विकास कार्यों की हकीकत देखी. बारीकी से कार्यों का निरीक्षण किया और साधु-संतों का हाल चाल भी जाना. मुख्यमंत्री कुबेर टीला भी गए, जहां जटायु को नमन किया. विकास कार्यों को लेकर अफसरों को निर्देश दिया कि 22 जनवरी के बाद यहां श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी. लिहाजा हर काम गुणवत्तापूर्ण और समय से हो. लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी. 
 
साफ-सफाई के सख्त निर्देश दिए
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महंत अवेद्यनाथ जी नगर, ओंकार भावे नगर, वामदेव जी महाराज नगर सहित सभी नगरों में भ्रमण कर व्यवस्था देखी और कहा कि साफ-सफाई को शीर्ष प्राथमिकता दें. कुंभ जैसी स्वच्छ्ता व्यवस्था हो. सीएम ने नगर निगम द्वारा बनाई जा रही टेंट सिटी भी देखी. 22 जनवरी के बाद रामनगरी में आने वाले दर्शनार्थियों के रहने की व्यवस्था के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बरसात के मौसम में यहां दिक्कत न हो, इसका ध्यान रखा जाय. उन्होंने कहा कि यहां चौखट थोड़ा ऊंचा कराया जाए. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला और पुरुष शौचालयों की नियमित साफ सफाई हो, किसी प्रकार की दुर्व्यवस्था न हो.
 
संकटमोचन हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री कुबेर टीला गए, यहां जटायु जी को नमन किया. यहां से मुख्यमंत्री नगर निगम जलकल भवन बेनीगंज अमानीगंज का निरीक्षण किया. यहां मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को देखा. अफसरों से कहा कि ऐसा कार्य करें कि अयोध्या स्वच्छतम और सुंदरतम नगरी दिखे. उन्होंने कहा कि स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल लागू करें. गर्म पानी की व्यवस्था होनी चाहिए. गड्ढे-कंबल साफ हों. यहां तैनात किए जाने वाले लोग रहने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें. सेवा भाव के साथ काम करें.

Ram Mandir Opening: मायावती, नीतीश कुमार और लालू यादव को भी प्राण प्रतिष्ठा का मिलेगा निमंत्रण? इन्हें भी मिलेगा न्योता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget