एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने अनाज भंडारण के लिए जगह की व्यवस्था करने का दिया निर्देश, इस बात को लेकर जताई खुशी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य सरकार की मंडियों और अन्य बुनियादी ढांचे से जल्द से जल्द 50 लाख टन मॉडल भंडारण सुविधाओं की स्थापना के लिए जगह की व्यवस्था करें. सीएम ने धान और गेहूं की रिकॉर्ड खरीद करने के प्रयासों की सराहना भी की है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द 50 लाख टन क्षमता की मॉडल भंडारण सुविधाओं की स्थापना के लिए जगह और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करें. केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने शनिवार को ये जानकारी दी. केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने 29 जनवरी को मुख्यमंत्री के साथ बैठक में किसानों से बेहतर खरीद सुनिश्चित करने के लिए राज्य में भंडारण क्षमता बढ़ाने का अनुरोध किया था. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव कुमार भी बैठक में उपस्थित थे.

सीएम ने की सराहना मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, ''मुख्यमंत्री ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य सरकार की मंडियों और अन्य बुनियादी ढांचे से जल्द से जल्द 50 लाख टन मॉडल भंडारण सुविधाओं की स्थापना के लिए जगह की व्यवस्था करें.'' मुख्यमंत्री ने एफसीआई और राज्य सरकार के अधिकारियों की कोविड -19 महामारी के बीच धान और गेहूं की रिकॉर्ड खरीद करने के प्रयासों की सराहना की.

इस बात पर दिया जोर सचिव ने एफसीआई के क्षेत्रीय कार्यालय का भी दौरा किया और राज्य सरकार, खरीद एजेंसियों, केंद्रीय भंडारण निगम और उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम के अधिकारियों के साथ राज्य में खाद्यान्नों की खरीद और वितरण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया. पांडेय ने कहा कि राज्य में 12 लाख से अधिक किसानों से लगभग 63 लाख टन धान की खरीद की गई है. चावल खरीद और बिलिंग प्रणाली के डिजिटलीकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इसके कारण सभी खरीद एजेंसियों को भारी बचत हुई है और नकदी प्रवाह बढ़ा है. उन्होंने किसानों से खरीद से लेकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत अंतिम लाभार्थियों तक इसके वितरण की संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला में प्रौद्योगिकी के अधिक उपयोग पर भी जोर दिया.

चावल मिलों की आय में होगी वृद्धि पांडेय ने पीडीएस और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत पोषक तत्वों से संवर्धित चावल की आपूर्ति के तौर-तरीकों पर भी चर्चा की. उन्हें ये बताया गया कि चंदौली जिले में पोषक तत्वों से संवर्धित चावल की खरीद शुरू कर दी गई है और राशन की दुकानों के माध्यम से इसे वितरित भी किया जा रहा है. उन्होंने राज्य में पुरानी धान मिलों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया, जिससे चावल की गुणवत्ता में और भी सुधार होगा और ये राइस ब्रान ऑयल (चावल छिलका तेल) के निर्माण के माध्यम से चावल मिलों की आय में भी वृद्धि करेगा.

किसानों को मक्के की खेती के लिए प्रोत्साहित करें सचिव ने उत्तर प्रदेश में दलहन और तिलहन के उत्पादन में वृद्धि पर भी जोर दिया जिससे फसलों के विविधीकरण और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी. सचिव ने राज्य सरकार से कहा है कि वो किसानों को मक्के की खेती के लिए प्रोत्साहित करे.

ये भी पढ़ें:

गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन ने तेज किया प्रदर्शन, समर्थन में हरियाणा और राजस्थान से पहुंचे किसान

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अयोध्या में बढ़ाई जा रही है सुरक्षा, 24 घंटे रहेगी लोगों पर नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकत में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकत में रहो
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
SIR पर सुप्रीम सुनवाई से पहले चंद्रशेखर का बड़ा दावा, कहा- मैंने ही सबसे पहले बताया था
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
सुल्तानपुर में फर्जी हस्ताक्षर से 26 वोट काटने की कोशिश, BLO पर FIR
यूपी चुनाव में AAP ने बदली रणनीति, पुरानी गलती नहीं दोहराएगी पार्टी
यूपी चुनाव में AAP ने बदली रणनीति, पुरानी गलती नहीं दोहराएगी पार्टी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget