एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव से पहले CM योगी की बड़ी सौगात, ग्राम प्रधान समेत पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ाया मानदेय

ग्राम पंचायत सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव की सरकार के लिए सौगातों की बौछार की है. ग्राम प्रधान का अब 3500 से बढ़ाकर 5 हजार प्रति माह मानदेय होगा.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों को बड़ी सौगात दी है. योगी सरकार ने ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के मानदेय बढ़ा दिए हैं. ग्राम पंचायत सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने गांव की सरकार के लिए सौगातों की बौछार की.

- सदस्य ग्राम पंचायत को अब 100 रुपये प्रति बैठक मानदेय मिलेगा, साल में 12 बैठक करवानी होगी.

- क्षेत्र पंचायत सदस्य को 500 रुपये बैठक से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति बैठक, 6 बैठक प्रतिवर्ष करवाना होगा.

- जिला पंचायत सदस्य को 1000 से 1500 प्रति बैठक, 6 बैठक प्रतिवर्ष करवाना अनिवार्य.

- अध्यक्ष जिला पंचायत, प्रमुख क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान इन तीनों के मानदेय में वृद्धि की जा रही है.

- ग्राम प्रधान का अब 3500 से बढ़ाकर 5 हजार प्रति माह मानदेय होगा.

- प्रमुख क्षेत्र पंचायत का मानदेय अब 9800 से बढ़ाकर 11,300 रुपये किया जा रहा है.

- अध्यक्ष जिला पंचायत को अब 14 हजार से बढ़ाकर 15 हजार 500 रुपये मानदेय.

बता दें कि मनरेगा में भुगतान के लिए प्रधान के डिजिटल सिग्नेचर लगेंगे. इसके अलावा जिला पंचायत और ग्राम पंचायत में अन्य विभागों के जेई से एस्टीमेट्स और पर्यवेक्षण का कार्य हो सकता है. जिला पंचायतों के लिए वर्तमान 10 लाख रुपये की सीमा से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया गया है. परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत के वित्तीय, प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारों में वृद्धि करते हुए प्रति कार्य 2 लाख रुपए की वर्तमान सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया गया है.

सदस्य, ग्राम पंचायत का पहले कोई मानदेय नहीं था. अब 100 रुपये प्रति बैठक का प्राविधान किया गया है. साल में अधिकतम 12 बैठक होंगी. वहीं भौगोलिक रूप से सीमावर्ती एवं परस्पर सटी हुई ग्राम पंचायतों में सचिवों की तैनाती की जाएगी, इसके लिए पूरे प्रदेश में लगभग 15 हजार क्लस्टर बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: 'यूपी में पहले गौ हत्याएं और गौ तस्करी होती थी इसलिए होते थे दंगे', सीएम योगी ने साधा निशाना

UP Election 2022: अखिलेश यादव का पलटवार, कहा- बीजेपी बयान को ट्विस्ट करती है

 

यूपी चुनाव से पहले CM योगी की बड़ी सौगात, ग्राम प्रधान समेत पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ाया मानदेय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget