एक्सप्लोरर

महाकुंभ में खोने वालों को AI तकनीक के जरिए अपनों से मिलवाएगी योगी सरकार, तैयार हुआ हाईटेक सेंटर

UP News: करोड़ों की भीड़ में बड़ी संख्या में लोगों के अपनों से बिछड़ने और खोने की वजह से अलग पहचान बना चुके कुंभ मेले में अब कोई नहीं बिछड़ेगा. इसके लिए सरकार ने विशेष इंतजाम किये हैं.

Mahakumbha 2025: संगम नगरी प्रयागराज में हर छह साल पर आयोजित होने वाला कुंभ और महाकुंभ जहां अपनी दिव्यता - भव्यता और आध्यात्मिकता के लिए मशहूर है, तो वहीं करोड़ों की भीड़ में बड़ी संख्या में लोगों के अपनों से बिछड़ने और खोने की वजह से भी इसके पहचान है. प्रयागराज के कुंभ में बिछड़ने और खोने की कहानी दर्जनों फिल्मों में भी दिखाई गई है, लेकिन 13 जनवरी से योगीराज में शुरू हो रहे इस बार के आस्था के महाकुंभ में लोग ज्यादा समय तक अपनों से बिछड़ कर नहीं रह सकेंगे. 

मेले की भीड़ मे बिछड़कर खोने वालों को जल्द से जल्द अपनों से मिलाने के लिए यूपी की योगी सरकार ने बेहद खास इंतजाम किए हैं. इसके लिए हाईटेक सुविधाओं से लैस कंप्यूटराइज्ड खोया पाया केंद्र खोले गए हैं. इन सेंटर्स पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की तकनीक का सहारा लेकर बिछड़े हुए लोगों को जल्द से जल्द उनके परिवार वालों से मिलाया जाएगा. वह जितनी देर हाईटेक खोया पाया केंद्र में रहेंगे, उनकी काउंसलिंग की जाएगी. उनके रहने और खाने-पीने की बेहतर व्यवस्था की जाएगी. 

बिछड़ों को मिलाने में मदद करेगा AI
खास बात यह है कि योगी सरकार इस काम के लिए कोई फीस भी नहीं लेगी और यह काम नि:शुल्क किया जाएगा. महाकुंभ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सहारे बिछड़े हुए लोगों को मिलाने का काम पहली बार किया जाएगा. हाईटेक सुविधाओं से लैस मुख्य खोया पाया कंप्यूटराइज्ड सेंटर का उदघाटन शनिवार शाम को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया. इस मौके पर उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं को देखा और शानदार पहल को लेकर अफसरो की पीठ भी थपथपाई.

महाकुंभ क्षेत्र में कंप्यूटराइज्ड खोया पाया केंद्र दस जगहों पर तैयार किए जा रहे हैं. इनमें से मुख्य केंद्र को त्रिवेणी रोड पर बांध के नीचे तैयार किया गया है. इसी केंद्र का शुभारंभ शनिवार की शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया. उदघाटन के मौके पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी खास तौर पर मौजूद थे.

महाकुंभ में सेक्टर चार के एसडीएम डॉ० ज्ञान प्रकाश मिश्रा के मुताबिक कंप्यूटराइज्ड हाईटेक खोया पाया केंद्र महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद मददगार साबित होगा. उनके मुताबिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सहारे बिछड़े हुए लोगों को मिलाने का काम मेले में पहली बार किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: सीएम योगी के सामने संतों ने की महाकुंभ के इंतजामों की जमकर तारीफ, दिलाया ये भरोसा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद
बीमार बच्चे के साथ जनता दर्शन में पहुंची मां, CM योगी ने की आर्थिक मदद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget