एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025: सीएम योगी के सामने संतों ने की महाकुंभ के इंतजामों की जमकर तारीफ, दिलाया ये भरोसा

Mahakumbh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा है कि सरकार महाकुंभ के आयोजन को विश्व स्तरीय बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी. वह खुद सभी तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ की तैयारियों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जहां एक तरफ प्रयागराज पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की तो वहीं दूसरी तरफ महाकुंभ क्षेत्र में संत महात्माओं के साथ भी लंबी बैठक की. सीएम योगी ने इस बैठक में संत महात्माओं से महाकुंभ के आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने में सहयोग देने की अपील की. उन्होंने कहा कि संत महात्माओं के आशीर्वाद से ही आस्था के इस सबसे बड़े मेले को दुनिया भर में अलग पहचान मिल सकेगी. 

सीएम योगी ने इस मौके पर बैठक में मौजूद संत महात्माओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 13 दिसंबर को महाकुंभ क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक तौर पर न्यौता भी दिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के आशीर्वाद से ही महाकुंभ का स्वरूप इतना दिव्य और भव्य हो रहा है. पीएम मोदी के कार्यक्रम में संत महात्मा शामिल होकर आशीर्वाद देंगे तो महाकुंभ का आयोजन 2019 के कुंभ से भी और बेहतर होगा, साथ ही आस्था का यह मेला बिना किसी बाधा के निर्विघ्न तौर पर संपन्न हो सकेगा.

बेहतर काम किया- संत
मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में मौजूद संत महात्माओं ने महाकुंभ को लेकर यूपी सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों की जमकर तारीफ की. संत महात्माओं ने कहा कि हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ की सरकार से उन्हें जो अपेक्षाएं थीं, उससे भी बेहतर काम किया जा रहा है. बैठक के बाद संतों ने बताया कि सीएम योगी ने उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया है कि उन्हें बेहतर से बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी. संतों की जो भी अपेक्षाएं हैं वह सभी पूरी की जाएगी. 

सीएम योगी पर अजय राय का तंज, कहा- 'अबकी विदाई मठ में होने वाली है, जनता मठ में भेज देगी'

सीएम योगी ने इस बैठक में बताया कि महाकुंभ के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है. वह खुद सभी तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं. सरकार महाकुंभ के आयोजन को विश्व स्तरीय बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी. महाकुंभ के आयोजन को दिव्य और भव्य के साथ ही ग्रीन व सुरक्षित भी आयोजित किया जाएगा.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget