एक्सप्लोरर

Atiq Ahmad Shot Dead: अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद एक्शन में सीएम योगी, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Atiq Ahmad Shot Dead News: अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद सीएम योगी एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने अधिकारियों को अहम निर्देश दिए हैं.

 Atiq Ahmad Shot Dead Live: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने अधिकारियों को ग्राउंड पर जाने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद प्रयागराज जाने के निर्देश  दिए हैं. अब प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, प्रयागराज में कमान संभालेंगे.

इससे पहले स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने भी सीएम योगी से उनके सरकारी आवास पर चर्चा की. समझा जाता है कि स्पेशल डीजी ने सीएम योगी को अतीक और अशरफ की हत्या से जुड़े घटनाक्रम और मौजूदा परिस्थिति के बारे में जानकारी दी.

प्रयागराज जिले की सीमाएं सील
वहीं अतीक और अशरफ की हत्या के बाद प्रयागराज में धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके अलावा आसपास के जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है.  इसके साथ ही पीएसी और आरएएफ बल भी तैनात कर दिए गए हैं. इसके अलावा जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना का संज्ञान लिया. उन्होंने तत्काल उच्च स्तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए. मुख्यमंत्री ने तीन सदस्य जुडिशल कमिशन (न्यायिक जांच आयोग) के गठन के निर्देश भी दिए. तीनों हमलावर मौके पर पकड़े गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मेडिकल कॉलेज के पास  हमलावरों ने गोलीबारी की
दीगर है कि गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ पर शनिवार रात को प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास  हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें दोनों की मौत हो गई. पुलिस को गोलियों से छलनी अहमद और अशरफ को घटनास्थल से ले जाते हुए देखा गया.

दोनों को वर्ष 2005 के उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में एक अदालत में सुनवाई के लिए यहां लाया गया था. गत 13 अप्रैल को झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अहमद का बेटा और उसका एक साथी मारा गया था.

Atiq Ahmad Shot Dead: अतीक हत्याकांड के बाद सीएम आवास पहुंचे स्पेशल DG प्रशांत कुमार, मुख्यमंत्री योगी से हो सकती है चर्चा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget