एक्सप्लोरर

UP News: CM योगी ने नोएडा में की बैठक, अधिकारियों ने पेश किया लेखा-जोखा, जानिए क्या मिला निर्देश

Greater Noida: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की है. इस दौरान सीएम योगी ने अथॉरिटी को जन कल्याणकारी योजना बनाने के निर्देश दिए.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे. यहां पर सीएम योगी बैनेट यूनिवर्सिटी के 5वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. इसके साथ ही उन्होंने गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसमें पुलिस-प्रशासनिक, तीनों प्राधिकरणों के अधिकारियों के साथ तीनों विधायक भी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री योगी ने गंगाजल परियोजना, होम बायर्स के मुद्दे समेत अन्य पर समीक्षा की है उन्होंने सभी अथॉरिटी को जन कल्याणकारी योजना बनाने के निर्देश दिए. सीएम योगी ने गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी में यमुना प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण, प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसके साथ ही वर्तमान में चल रही परियोजनाएं व आगामी परियोजनाओं को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई.

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आए निवेश पर चर्चा
अधिकारियों ने परियोजनाओं का लेखा-जोखा मुख्यमंत्री के सामने पेश किया. समीक्षा बैठक में जिले की तीनों प्राधिकरण की परियोजनाओं की चर्चा के साथ ही जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क आदि परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी पेश की गई. इसके साथ ही बीते दिनों हुए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आए निवेश पर चर्चा हुई. जो निवेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में आया था, उसे तीनों प्राधिकरणों ने कितने प्रतिशत धरातल पर उतारा है. इसकी रिपोर्ट भी मुख्यमंत्री के सामने पेश की गई.

लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा
जनवरी में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर भी तैयारियों पर सभी प्राधिकरणों ने रिपोर्ट पेश की. समीक्षा बैठक में मौजूद रहे नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माइक्रो लेवल तक विकास कार्यों की समीक्षा की है. उन्होंने तीनों अथॉरिटी और लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा भी की.

इस बैठक में जनप्रतिनिधि पंकज सिंह ने गंगा वॉटर के स्थाई समाधान, किसान की लंबित समस्याओं, डिप्टी रजिस्ट्रार के स्थाई ऑफिस, अवैध कॉलोनी पर सख्त एक्शन की बात भी रखी है. जिस पर सीएम ने संबंधित अधिकारियों को काम करने के दिशानिर्देश दिए हैं.

होम बायर्स के मुद्दे पर समीक्षा
सीएम योगी होम बायर्स के मुद्दे को लेकर भी काफी संजिदा दिखाई दिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द होम बायर्स के मुद्दे को सुलझाया जाए और लोगों की दिक्कतों को कम किया जाए. मुख्यमंत्री ने जेवर एयरपोर्ट को लेकर भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और निर्माण कार्य के काम की भी जानकारी ली.

यह भी पढ़ेंः 
वाराणसी DM ने अचानक शेल्टर हाउस में किया निरिक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
हिंदू लड़कियों के बुर्के में डांस करने पर बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
थानाभवन सीट पर 2027 में पलटेगा पासा या RLD फिर मारेगी बाजी? जानें यहां समीकरण
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
'अल्लाह के अलावा किसी की इबादत...', वंदे मातरम विवाद पर बोले इमरान मसूद
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा
चारपाई से उठा ले गए कुत्ते, डेढ़ साल के मासूम को 14 जगह नोचा

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget