एक्सप्लोरर

Free Cylinder In UP: सीएम योगी का प्रदेशवासियों को तोहफा, आज से मिलेंगे उज्ज्वला योजना के सिलेंडर, जानिये कैसे मिलेगा लाभ

UP Ujjwala Yojna: यूपी में 10 नवंबर से उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त सिंलेडर योजना का शुभारंभ होने जा रहा है.सीएम योगी 11 बजे इसका शुभारंभ करेंगे. प्रदेश के 1.75 करोड़ परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा.

Free Cylinder Distribution: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शुक्रवार से उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojna) का शुभारंभ होने जा रहा है. उज्ज्वला योजना के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) आज फ्री सिलेंडर वितरित करेंगे. योजना के शुभारंभ को लेकर लोकभवन में आज सुबह 11 बजे कार्यक्रम रखा गया है. जिसमें योजना का आगाज होगा. समारोह के दौरान सीएम योगी सांकेतिक रूप से कुछ लाभार्थियों को खुद सिलेंडर वितरण भी करेंगे. हाल ही में कैबिनेट से स्वीकृत इस योजना के तहत प्रदेश के 1.75 करोड़ परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा. इस योजना में सरकार 2,312 करोड़ रुपये खर्च करेगी.

आधार वेरीफाईड को मिलेगा लाभ 
योजना के प्रथम चरण में आधार वेरीफाईड लाभार्थियों को निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल का वितरण किया जाएगा. जैसे-जैसे लाभार्थियों के आधार वेरीफाई होते जाएंगे. वैसे-वैसे उनको निशुल्क सिलेंडर का वितरण किया जाएगा. योजना के तहत पहले लाभार्थी अपने स्तर से प्रचलित उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर 14.2 किलो का सिलेंडर रिफिल प्राप्त करेगा. जिसके पांच दिन बाद ग्राहक के खाते में सब्सिडी की राशि आ जाएगी. यहां पर बता दें यह योजना केवल एक ही कनेक्शन पर लागू होगी.स्वच्छ ईंधन के प्रयोग की प्रवृत्ति बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को दो निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर देने का निर्णय लिया है. 

बताया जा रहा है कि प्रदेश में आधार सत्यापित लाभार्थियों की संख्या 60 लाख के करीब है. प्रथम चरण में इन्हें ही योजना का लाभ मिलेगा. उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अक्टूबर से दिसंबर और जनवरी से मार्च के बीच दो एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया जाएगा. बता दें कि भाजपा ने पिछले विधान सभा चुनाव में जारी अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को होली और दिवाली पर मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी.

जानिये कैसे मिलेगा योजना का लाभ 
उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को कुछ प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी. जिसके बाद योजना लाभ लिया जा सकता है. 
सबसे पहले https://popbox.co.in/pmujjwalayojana / की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा. इसके बाद वहां से एक फॉर्म डाउनलोड करना होगा. जिसमें लाभार्थी को अपनी सारी डिटेल फिल करनी होगी. फॉर्म फिलप करने के बाद इसे नजदीकी गैस एजेंसी में जाकर जमा करना होगा. इस दौरान उन्हें अपने साथ जरूरी डाक्यूमेंट जैसे राशन कार्ड, फोटो,मोबाइल नंबर ले जाना होगा.डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के बाद आपको उज्जवला के तहत नया कनेक्शन मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें: UP News: 'केशव प्रसाद मौर्य का रिश्तेदार हूं, 5 लाख में लगवा दूंगा सरकारी नौकरी', ठगी करने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
UP Assembly Monsoon Session में क्या क्या होगा? मंत्री सुरेश खन्ना ने दी अहम जानकारी
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल
ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा में किसानों की हुंकार, भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में BKU का प्रदर्शन
JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा
JE-AE भर्ती समेत खाली पदों पर नियुक्ति की मांग पर सचिवालय कूच, युवाओं का सरकार के खिलाफ मोर्चा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget