एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- कोरोना वैक्सीन लगने के बाद व्यक्ति के लिए कुछ समय तक रुकने की करें व्यवस्था

कोरोना वैक्सीनेशन से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना वैक्सीन सेंटर में वैक्सीन लगने के बाद संबंधित व्यक्ति के लिए कुछ समय रुकने की भी व्यवस्था की जाए. सेंटर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना वैक्सीन को लेकर सरकार पुख्ता तैयारियों में जुटी है. यूपी में कोरोना वैक्सीनेशन सोमवार और शुक्रवार के दिन किया जाएगा. वैक्सीनेशन जनवरी में शुरू होने की संभावना को देखते हुए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं. कोरोना वैक्सीनेशन की दो डोज 28 दिन के अंतर में लगाई जाएंगी. लखनऊ में कोरोना कोरोना वैक्सीनेशन के लिए चिकित्सा अधीक्षकों, मेडिकल ऑफिसर्स, डेटा एंट्री ऑपरेटर्स की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है. जिनका कोरोना वैक्सीनेशन होना होगा उनको SMS भेज सूचना दी जाएगी.

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं इस बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना वैक्सीन सेंटर में वैक्सीन लगने के बाद संबंधित व्यक्ति के लिए कुछ समय रुकने की भी व्यवस्था की जाए. इसके साथ ही, वैक्सीन सेंटर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएं.

30 मिनट तक ऑब्जरवेशन रूम में रखा जाएगा हाल ही में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एमके सिंह ने बताया था कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए सरकारी यूनिट्स को प्लानिंग यूनिट बनाया जा रहा है. जरूरत पड़ी तो पुलिस थानों, स्कूल में भी यूनिट बनाई जाएंगी. प्लानिंग यूनिट पर 3 कमरे होंगे. पहला वेटिंग रूम, दूसरा कोरोना वैक्सीनेशन और तीसरा ऑब्जरवेशन रूम. कोरोना वैक्सीनेशन के बाद व्यक्ति को 30 मिनट तक ऑब्जरवेशन रूम में रखा जाएगा.

सेफ होगी वैक्सीन डॉ एमके सिंह ने कहा ये भी बताया था कि जो भी वैक्सीन आएगी वो पूरी तरह से सेफ होगी. एक्सपर्ट कमेटी सब देखकर अप्रूवल देती है इसलिए, किसी को डरने की जरूरत नहीं है. ट्रेनिंग में ये भी बताया गया कि कई बार लोगों में घबराहट, फोबिया, पैनिक अटैक की समस्या होती है. कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान ऐसा कुछ भी होने पर तत्काल असिस्ट किया जाएगा. सभी केंद्रों पर एंट्री और एग्जिट अलग होंगी.

ये भी पढ़ें:

यूपी: धान खरीद को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट, 'किसानों को फसल बेचने में न हो असुविधा, अफसर करें निरीक्षण'

सीएम योगी ने दिए निर्देश, कहा- इस मौसम में कोई व्यक्ति खुले में न सोए, वितरित किए जाएं कंबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget