एक्सप्लोरर

आग लगने की घटना पर तुरंत हो एक्शन, अलर्ट पर फायर ब्रिगेड, सीएम योगी ने दिए निर्देश

UP Heat Wave: मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आग लगने की यदि कोई दुर्घटना हो तो प्रभावित लोगों को तत्काल राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी जाएं.

UP Heat Wave: उत्तर प्रदेश एक तरफ तो प्रचंड गर्मी का कहर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ गर्मी में अलग-अलग जगह पर आगजनी की खबरें भी लगातार सुनने में आ रही है. जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक की और अग्निशमन विभाग को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं. प्रचंड गर्मी के चलते अलग-अलग जगह पर कहीं ट्रांसफार्मर जलने, तो कहीं फसलों में आग लगने की और कहीं बिजली से आग लगने की खबरें आ रही है, जिन्हें लेकर सीएम योगी ने तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी के मौसम में आग लगने की दुर्घटनाओं के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये हैं. अग्निशमन विभाग को दिए निर्देश में उन्होंने कहा है कि सभी जनपदों में अग्निशमन केन्द्र 24×7 सक्रिय रहें, जिससे आग लगने की किसी भी दुर्घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके. उन्होंने कहा कि आग लगने की स्थिति में संबंधित अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को सम्मान करने में जुटें.

डीएम रखे स्थिति पर नजर
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आग लगने की यदि कोई दुर्घटना हो तो प्रभावित लोगों को तत्काल राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी जाएं. जनहानि, पशु हानि अथवा फसल को हुए नुकसान की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल निर्धारित मुआवजा राशि प्रदान की जाए. उन्होंने अधिकारियों को मौजूदा स्थिति का तत्काल आंकलन करते हुए तत्काल राहत मुहैया करने की बात कही.

उत्तर भारत में गर्मी अपने प्रचंड रूप में है. नौतपा के कारण रोजाना गर्मी अपने ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है. कई जगहों पर तो पारा 50 डिग्री तक को पार कर गया है. यूपी के लगभग एक दर्जन जिले 45 डिग्री की गर्मी से झुलस रहे हैं. इस गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. गर्मी की वजह से पूरे उत्तर भारत में हाहाकार मच गया है. वहीं कई जगहों पर बिजली कटौती ने भी हालत खराब कर दी है, सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि अगर जरूरी न हो को बिजली कटौती न की जाए. 

UP Politics: पीएम मोदी की साधना पर सीएम योगी बोले- 'आपका आधार और भक्ति आपकी शक्ति'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
लखनऊ में मूक-बधिरों का प्रदर्शन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget