एक्सप्लोरर

संभल में मंदिर मिलने पर सीएम योगी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '46 साल पहले संभल में नरसंहार किया था, आज तक...'

संभल में पुलिस को मंदिर मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्या वहां बजरंग बली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई. वहां पर जो ज्योतिर्लिंग निकला है वो आस्था नहीं थी क्या?

Sambhal Mandir: उत्तर प्रदेश के संभल में मुस्लिम बहुल इलाके में शनिवार को कई साल पुराना बंद मंदिर मिला. इस मंदिर में रविवार को सुबह पूजा-पाठ किया गया. हिंदू संगठन के लोग मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे. वहीं मुस्लिम समुदाय ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई. अब इस पूरे मामले पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया आई है. 

सीएम योगी ने कहा, 'कल संसद में चर्चा संविधान पर हो रही थी लेकिन मुद्दा संभल का उठ रहा था. लेकिन संभल में इन्हीं के समय में 46 वर्ष पहले बंद कर दिया गया था वो मंदिर फिर से सबके सामने आ गया. इनकी वास्तवकिता को सबके सामने प्रस्तुत कर दिया. क्या संभल में वो इतना प्राचीन मंदिर रातों-रात प्रशासन ने बना दिया.'

निर्दोष लोगों का क्या कसूर था- सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा, 'क्या वहां बजरंग बली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई. वहां पर जो ज्योतिर्लिंग निकला है वो आस्था नहीं थी क्या? उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था? इस पर चर्चा क्यों नहीं होती है? उन निर्दोष लोगों का क्या कसूर था. जिनकी निर्मम हत्या आज से 46 साल पहले संभल में हुई थी.'

उन्होंने कहा कि जो भी उस सच को बोलेगा उसको धमकी दी जाएगी. उनका मुंह बंद कराने का प्रयास होगा. इसीलिए ये लोग कुंभ के बारे में भी गलत प्रसार करने का प्रयास कर रहे हैं. यह भारत की विरासत है कि अगर किसी ने कार्य किया है, तो उसके प्रति हम कृतज्ञता ज्ञापित करें. 10,000 एकड़ क्षेत्रफल में महाकुम्भ को विस्तार दिया गया है.

इलाहाबाद HC के जस्टिस शेखर यादव के समर्थन में CM योगी बोले- 'नोटिस दे दिया, तनिक भी शर्म नहीं'

पुलिस ने कराई सफाई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि महाकुम्भ भारत के आध्यात्मिक और भौतिक विकास के सभी कार्यों पर चर्चा-परिचर्चा का केंद्र बिंदु बनेगा. 'प्रयागराज महाकुम्भ-2025' दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समागम होगा. डबल इंजन की सरकार इसके आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है. 

बता दें कि शनिवार को जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान मंदिर खोजा गया था. 14 दिसंबर को फिर से खोले गए मंदिर के बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है. मंदिर परिसर की सफाई की गई है और बिजली की व्यवस्था की गई है. डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि हमें मंदिर बंद रहने की सूचना मिली थी. मंदिर काफी पुराना है. सफाई कराई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच
बदरीनाथ दान गड़बड़ी मामले में आज BKTC सदस्यों के बयान करेगी दर्ज एसआईटी, CCTV की भी होगी जांच
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
'जहां भगवान राम हों वहां...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश
गोरखपुर: जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी फरियाद, भू-माफियाओं और दबंगों पर कार्रवाई के निर्देश

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
दतिया में बवाल के बीच नरोत्तम मिश्रा का पहला बयान, अपने समर्थकों से बोले- 'ऐसा कुछ न करें कि...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Ants Communication: हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
हमेशा सीधी लाइन में ही क्यों चलती हैं चींटियां, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget